गोंदिया जिल्हा मराठी पत्रकार संघ के मिडिया नवरत्न' अवार्ड की घोषणा सोमवार 9 मार्च को इन 9 हस्तियो को मिडिया नवरत्न अवॉर्ड से किया जाएगा सम्मानित

      DNA न्यूज़। गोंदिया महाराष्ट्र
 गोरेगांव तहसील के गोंदिया ज़िला मराठी पत्रकार संघ के कार्यालय मे आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में संघ के पदाधिकारियों ने  गोरेगांव तहसील के ऐसे नव हस्तियों के नाम घोषित किए हैं। जिन्हें मीडिया नवरत्न अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह वह नव हस्तिया है जो विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर दूसरों के लिए प्रेरणादाई साबित हो रहे हैं।  पुरस्कार वितरण समारोह भीकमचंद शर्मा इनके गेस्ट हाउस में  सोमवार 9 मार्च को शाम 6 बजे आयोजित किया जाएगा।

मीडिया नवरत्न अवार्ड' पुरस्कार गोरेगांव तहसील के उन गणमान्य व्यक्तियों को दिया जाता है जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। इस वर्ष के पुरस्कार विजेताओं में दुर्गा प्रसाद ठाकरे उद्योग रत्न (माननीय श्री विनोद जी अग्रवाल विधायक गोंदिया उनकी ओर से), कांताबाई साखरे, लोकसेवक रत्न (माननीय श्री राजकुमार जी बडोले विधायक तथा पूर्व समाज कल्याण मंत्री की ओर से), डॉ संदीप वाघमारे आरोग्य रत्न( स्वर्गीय अंजैया येरोला इनकी  स्मृति में श्री मलेशाम जी येरोला उपाध्यक्ष नगर पंचायत गोरेगांव की ओर से) सुरेंद्र जी बिसेन कृषि रत्न (श्री सुरेशजी रंहागडाले नगरसेवक नगर पंचायत गोरेगांव इनकी ओर से) डीलेश्वर पंधराम  पत्रकार रत्न (स्वर्गीय ललिताई भगत इनकी स्मृति में डॉक्टर लक्ष्मण जी भगत सभापति जिला परिषद गोंदिया उनकी ओर से), टोलीराम बघेल समाज रत्न (माननीय इंजीनियर आनंदजी चंद्रिकापुरे संस्थापक अध्यक्ष माऊली फाउंडेशन गोंदिया इनकी ओर से) दुर्गा माता उत्सव समिति गोरेगांव सेवा समिति रत्न (स्वर्गीय श्री पंडित शंकरलालजी शर्मा इनकि स्मृति में माननीय श्री भीकमजी शर्मा इनकी ओर से) , जिला परिषद प्राथमिक शाला सोनेगांव शिक्षक रन माननीय श्री आशीषजी बारेवार नगर सेवक नगर पंचायत गोरेगांव इनकी ओर से) महसूली गांव बागड़बंद गुन्हेगार मुक्त रत्न (माननीय श्री हरिशंकर जी बाबूलाल कटरे इनकी ओर से),  मीडिया नवरत्न अवार्ड ' पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। यह चयन गोंदिया जिला मराठी पत्रकार संघ शाखा गोरेगांव के अध्यक्ष भरत घासले, कार्याध्यक्ष प्रमोद नागनाथे, सचिव दिलीप चौहान, उपाध्यक्ष देवेंद्र रहांगडाले,कोषाध्यक्ष डीलेश्वर पंधराम द्वारा घोषित चयन समिति द्वारा किया गया है।
          *कार्यक्रम की रूपरेखा*
गोंदिया जिला मराठी पत्रकार संघ गोरेगांव द्वारा आयोजित मीडिया नवरत्न अवार्ड 202-526 का आयोजन 9 मार्च 2026 को गोरेगांव के  भीकमजी शर्मा गेस्ट हाउस में किया गया है।कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय श्री लायकरामजी भंडारकर अध्यक्ष जिला परिषद गोंदिया
 दीप प्रज्वलन माननीय श्री राजकुमारजी बडोले विधायक तथा पूर्व सामाजिक न्याय मंत्री,  माननीय श्री विजयभाऊ रंहागडाले विधायक तिरोडा गोरेगांव विधानसभा,  माननीय श्री विनोदजी अग्रवाल विधायक गोंदिया विधानसभा क्षेत्र 
 *विशेष अतिथि के रूप* में माननीय श्री तेजरामजी बिसेन नगर अध्यक्ष नगर पंचायत गोरेगांव,  माननीय श्री हेमंतजी पटले पूर्व विधायक , माननीय डॉक्टर लक्ष्मणजी भगत बांधकाम सभापति जिला परिषद गोंदिया,  माननीय श्री पंकजजी रंहागडाले पूर्व अध्यक्ष जिला परिषद गोंदिया,  माननीय श्री दुर्गा प्रसाद जी ठाकरे संचालक जिला कोऑपरेटिव बैंक गोंदिया , माननीय श्री आनंद जी चंद्रिकापुरे संस्थापक अध्यक्ष माऊली फाउंडेशन गोंदिया ,  माननीय चित्रकलाताई चौधरी सभापति पंचायत समिति गोरेगांव, माननीय रामेश्वरजी महारवाड़े उपाध्यक्ष गोरेगाव नगर पंचायत,  माननीय श्री मनोजजी बोपचे पूर्व सभापति पंचायत समिति गोरेगांव ,माननीय श्री एरोला उपाध्यक्ष नगर पंचायत गोरेगांव,  माननीय श्री जगदीशजी येरोला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी गोरेगांव , माननीय श्री केवल भाऊ बघेले अध्यक्ष राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी गोरेगांव,  माननीय इंजीनियर आशीष जी बारेवार नगर सेवक तथा पूर्व नगर अध्यक्ष नगर परिषद गोरेगांव , माननीय श्री सुरेश जी रंहागडाले नगरसेवक तथा पूर्व उपाध्यक्ष नगर परिषद गोरेगांव,  माननीय एडवोकेट वीरेंद्र जी जायसवाल सचिव गोंदिया जिला मराठी पत्रकार संघ। इनकी उपस्थिति में मीडिया नवरत्न अवार्ड से नवरत्नों को सम्मानित किया जाएगा इस अवसर पर सभी आमंत्रित, निमंत्रित अतिथियों को उपस्थित रहने की अपील गोंदिया जिला मराठी पत्रिका संघ गोरेगांव की ओर से की गई है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post