उसेन हत्याकांड में बूटीबोरी नागपुर से 6 आरोपी गिरफ्तार DNA न्यूज़। गोंदिया

           DNA न्यूज़। गोंदिया 
अपराधी कितना भी शातिर क्यों ना हो वह कानून के शिकंजे में फंस ही जाता है। इसी तरह की एक घटना 18 अप्रैल को गोरेगांव तहसील में सामने आई थी। आरोपियों ने जमीन विवाद को लेकर मलपुरी निवासी उसेन रंहागडाले की  हत्या कर दी गई थी। पहले पुलिस ने अज्ञातो के खिलाफ मामला दर्ज किया था।लेकिन घटना के 24 घंटे के भीतर ही 6  आरोपियों को अपने जाल में फांस लेने में सफलता अर्जित की है।
गोरेगांव पुलिस थानांतर्गत मलपुरी निवासी उसेन सेवकराम रहांगडाले (60) की हत्या कर देने की घटना 18 अप्रैल को सुबह 6 बजे के दौरान सामने आयी थी। गोरेगांव व लोकल क्राईम ब्रांच पुलिस ने 24 घंटे में ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। इस मामले में नागपुर बुटीबोरी से 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में नागपुर जिले के सुकडी बेलदार बुटीबोरी निवासी राहुल हेमराज रहांगडाले (26), हेमराज चैतराम रहांगडाले (55), मध्यप्रदेश राज्य के छिंदवाड़ा के पटनिया निवासी करण जगदीश नर्रे (24), हनोतिया निवासी राहुल जगराम कुंभरे (23), पटनिया निवासी अभिषेक फुलनशा नर्रे (19) व एक नाबालिग आरोपी का समावेश है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर गोरेगांव पुलिस थाने में धारा 103 (1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। पुलिस ने आगे जानकारी देते हुए बताएं कि उपरोक्त आरोपियों ने बूटीबोरी में हत्या की साजिश रची थी।10 अप्रैल को मलपुरीआकर आरोपियों ने रेकी की और उसके बाद 18 अप्रैल को हत्या को अंजाम दिया । यह हत्या मकान जमीन विवाद को लेकर होने की जानकारी दी गई है। उपरोक्त कार्रवाई पुलिस अधिक्षक गोरख भामरे, अपर पुलिस अधिक्षक अभय डोंगरे के निर्देश पर लोकल क्राईम ब्रांच के पुलिस निरीक्षक पुरूषोत्तम अहेरकर के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक धीरज राजुरकर, राजू मिश्रा, दिक्षीतकुमार दमाहे, महेश मेहर, सुजित हलमारे, संजय चव्हाण, तुलसीदास लुटे, सुबोध बिसेन, इंद्रजीत बिसेन, रियाज शेख, सोमेंद्रसिंह तुरकर, विठ्ठल ठाकरे तथा उनकी टीम ने की

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post