गोरेगांव तहसील के कन्हारटोला (पिंडकेपार) गांव के जलस्त्रोतों में फ्लोराईड युक्त पानी होने से उसे पिने के लिए उपयोग में नहीं लाया जा सकता। जिसे देखते हुए गोंदिया जिला परिषद के सीईओ ने निर्देश दिए थे कि जितने भी फ्लोराईड युक्त जलस्त्रोत है, वहां पर पिने के लिए पानी का उपयोग ना करने के फलक लगाए तथा आवश्यक उपाय योजना की बात कहीं थी। जिसके बाद सोमवार 11 मई को स्वास्थ्य व जलापूर्ति विभाग के अधिकारियों की टीम पहुंचकर आवश्यक उपाय योजना तैयार करने के निर्देश दिए है, अब जल्द ही कन्हारटोला ग्राम फ्लोराईड युक्त पानी से मुक्त होगा, इस तरह की उम्मीद ग्रामीण तथा अधिकारियों ने जताई है।
बता दें कि कन्हारटोला ग्राम में 45 परिवार होकर गांव की जनसंख्या लगभग 250 से अधिक है। ग्राम में पिने के पानी के लिए तीन सार्वजनिक बोरवेल तथा नल कनेक्शन उपलब्ध कराए है, लेकिन यहां के जलस्त्रोतों में 3 पीपीएम से अधिक फ्लोराईड होने से उन जलस्त्रोतों का पानी पिने योग्य नहीं है। ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति के लिए नल कनेक्शन उपलब्ध कराए है। लेकिन जलापूर्ति से समय पर पिने का पानी नहीं मिलने से मजबूरन निजी जलस्त्रोतों का पानी यहां के ग्रामीण उपयोग करते थे। इस पानी का लंबे समय तक ग्रहण करने से अस्थीरोग तथा दांत संबंधित बीमारी की समस्या से झूजना पड़ता है। इसे गंभीरता से लेते हुए गोंदिया जिला परिषद के सीईओ एम. मुरूगानंथम ने सभा का आयोजन कर स्थानीय फ्लोराईड युक्त जलस्त्रोतों का पानी न पिने के फलक लगाए तथा आवश्यक जलापूर्ति से पानी की आपूर्ति करने के निर्देश भी दिए। जिसके बाद जिला परिषद स्वास्थ्य विभाग के जिला संक्रामक रोग अधिकारी डा. निरंजन अग्रवाल, तहसील स्वास्थ्य अधिकारी डा. विनोद चव्हाण, पानी गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी मुकेश त्रिपाठी, कुरहाड़ी स्वास्थ्य केंद्र के डाक्टर हेडाऊ, जलापूर्ति विभाग के अभियंता काेसमे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी, कन्हारटोला पहुंचकर ग्रामीणों से संवाद साधा। इस दौरान ग्राम पंचायत प्रशासन ने कन्हारटोला को फ्लोराईड मुक्त कैसे किया जा सकता है, तरह की जानकारी भी दी। इसके बाद जिला संक्रमण रोग अधिकारी डा. अग्रवाल, टीएमओ डा. चौहान व गुणवत्ता नियंत्रण अधिकारी मुकेश त्रिपाठी तथा अभियंता कोसमे ने कन्हारटोला ग्राम को फ्लोराईड मुक्त करने के लिए आवश्यक उपाय योजना कर जलापूर्ति के माध्यम से शुद्ध पेयजल देने की योजना बताई है। जिसे देखते हुए उम्मीद जताई गई कि जल्द ही कन्हारटोला ग्राम फ्लोराईड मुक्त होगा।
इनकी रही उपस्थिती
इस दौरान ग्राम के सरपंच योगिता सहारे, उपसरपंच भरत घासले, ग्रापं सदस्य चंद्रकिशोर पटले, निलकंठ बिसेन, चौधरीताई, डा. निधी चौधरी, परिचारिका ईश्वरी रहांगडाले, सुपर वाईजर अनिता कावडे, ग्राम के वरिष्ठ नागरिक प्रा. प्रमोद बिसेन, ग्रापं कर्मी राजकुमार साखरे, प्रशांत साखरे, राजेश चुलपार, आशा सेविका, आंगणवाड़ी सेविका सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन ग्रामपंचयत सदस्य चंद्र किशोर पटले ने किया प्रस्तावना उपसरपंच भरत घासले ने रखी।
Post a Comment