DNA न्यूज़ गोंदिया
गोंदिया - जिले में बड़ी संख्या में लोग तेंदू के पत्ते इकट्ठा करने के लिए जंगल जा रहे हैं। इसी तरह, अर्जुनी मोरगांव तालुका में जंगली जानवरों के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। पिछले चार दिनों में हुई तीसरी गंभीर घटना ने पूरे तालुका को दहला दिया है। तेंदू के पत्ते इकट्ठा करने जंगल गए एक मजदूर पर भालू ने अचानक हमला कर दिया । हमले मे मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मंगलवार, 12 मई को सुबह करीब 8 बजे तिरखुरी सहवान क्षेत्र के भाग संख्या 9 के अंतर्गत निर्धारित क्षेत्र संख्या 3 के भारनोली वन क्षेत्र में घटित हुई हुई। इस घटना में भरनोली निवासी दीपक रतिराम गावले (उम्र 40) गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका इलाज केशोरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
Post a Comment