गोंदिया: नौतपे से पहले भट्टी बना जिला DNA न्यूज़ गोंदिया

            DNA न्यूज़ गोंदिया 
विदर्भ में लोगों का गर्मी से बुरा हाल है। नौतपे शुरू होने से पहले विदर्भ सहित गोंदिया जिला भट्टी की तरह तप रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने राज्य के कई जिलों में लू का अलर्ट जारी किया है। गोंदिया जिले का अधिकतम तापमान 44.9 डिग्री सेल्सियस है और अगले 7 दिनों तक इसी तरह का तापमान बना रहेगा इस तरह की जानकारी भी दी जा रही है।

राज्य में में नौतपे शुरू होने से पहले ही सूरज आग उगलने लगा है। सुबह 9 बजे से ही सड़कों पर ऐसा लग रहा है जैसे दोपहर हो गई हो। इस बीच मौसम विभाग (आईएमडी) ने कई जिलों में लू का अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग ने रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी करते हुए लोगों को बेहद सतर्क रहने की सलाह दी है। आने वाले 7  दिन प्रदेशवासियों पर भारी  हैं। घर से बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है और गर्म हवाएं लोगों को बेहाल कर रही हैं।  गोंदिया जिले का अधिकतम तापमान लगातार दो दिनों से 44.9 डिग्री सेल्सियस बताया गया है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post