टाईगर का खौफ: किसानों ने खेतों में जाना छोड़ा- 10 दिन पूर्व ही बाघ ने एक को बनाया था निवाला, अब उसी बाघ की दहशतDNA न्यूज़। गोंदिया

 10 दिन पूर्व ही बाघ ने एक को बनाया था निवाला, अब उसी बाघ की दहशत
           DNA न्यूज़। गोंदिया
गोरेगांव तहसील के कलपाथरी जंगल परिसर में 10 दिन पूर्व बाघ ने हमला कर एक युवक को अपना निवाला बनाया था। इस घटना में कलपाथरी निवासी 31 वर्षिय दुलेश्वर संतोष खरकाटे की मौत हो गई थी। इस घटना से क्षेत्र में बाघ की दहशत बनी हुई है। बताया गया है की अब इसी बाघ की क्षेत्र में मौजूदगी होने से किसानों ने खेतों में जाना ही छोड़ दिया है। यदि कोई किसान खेती कार्य करने जाते है तो उन्हें समूह के साथ जाना पड़ रहा है। इतना खौफ इस टाईगर का किसानों के मन में बना हुआ है।
बता दें की गोरेगांव तहसील के कलपाथरी, पालेवाडा, घुमर्रा, तेलनखेडी आदि ग्राम जंगल से सटे हुए है। वहीं खेती भी घने जंगलों से सटी हुई है। इसी जंगलों से सटकर नवेगांव-नागझिरा अभयारण्य का बफर जोन क्षेत्र है। जिस वजह से इस क्षेत्र में हमेशा बाघ, तेंदुएं जैसे हिंसक प्राणियो का विचरण देखा जाता है। कलपाथरी निवासी दुलेश्वर खरकाटे 5 जून को बकरीयों के लिए चारा लेने जंगल गया था। तब बाघ ने उस पर हमला कर दिया और उसे अपना निवाला बना लिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत निर्माण हो गई। क्षेत्रवासियों का मानना है की पिछले 4-5 दिनों से यही बाघ इस क्षेत्र में घुम रहा है। जिस वजह से किसानों ने अपने खेतों में जाना ही छोड़ दिया है। बाघ के खौफ से खेती कार्य प्रभावित हो गए है। 
4 दिन पूर्व फिर किया शिकार
कलपाथरी, पालेवाडा के खेत परिसर के जंगल में बाघ ने एक वन्यजीव का शिकार किया है। इस तरह की जानकारी क्षेत्रवासियो द्वारा दी गई है। जिसे देखते हुए अब स्पष्ट हो गया है की बाघ की मौजुदगी इसी क्षेत्र में है। एक किसान ने जानकारी देते हुए बताया की खेतों में काम करने के लिए 10 से 15 महिलाएं आ रही है। लेकिन खेत में आने के पूर्व दो मजदूरों द्वारा पुरे खेतों का निरीक्षण कराया जाता है उसके बाद ही महिला मजदूरों को खेतों में जाने दिया जाता है। इस तरह की स्थिति इस क्षेत्र में देखने मिल रही है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post