बोरगांव मार्ग पर निर्मम हत्या, आरोपी तलाशने में पुलिस जुटी DNA न्यूज़ नेटवर्क। गोंदिया

        DNA न्यूज़ नेटवर्क। गोंदिया 
गोरेगांव तहसील के बोरगांव क्षेत्र में एक लाख व्यापारी की निर्मम हत्या कर देने की घटना शनिवार 6 जून को सामने आयी है। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतक का नाम बाघोली निवासी बाबूलाल दुलिचंद पटले (60) बताया गया है। गोरेगांव पुलिस आग का सुराग लगाने में जुट गई है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर अज्ञातों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है। 
इस संदर्भ में जानकारी दी जा रही है कि बाबूलाल पटले यह लाख व्यापारी था। रोज की तरह अपने व्यवसाय से संबंधित अपनी दुपहिया वाहन से लाख लेने 5 जून की सुबह ही घर से निकल गया था, लेकिन देर शाम तक घर नहीं लौटने से परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी। इस दौरान शुक्रवार व शनिवार की मध्यरात्रि के दौरान बोरगांव झुड़पी जंगल में खुन से लतपत मृत अवस्था में एक शव दिखाई दिया। जिसकी पहचान बाबूलाल दुलिचंद पटले के नाम से की गई। मृतक के बेटे अमित बाबूलाल पटले (30) की शिकायत पर गोरेगांव पुलिस ने अज्ञातों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई। समाचार लिखे जाने तक हत्यारों का सुराग नहीं लग पाया था। मामले की जांच पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत काले के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक प्रशांत भुते द्वारा शुरू की गई है। 
दुपहिया वाहन ने पहुंचाया मृतक के शव तक 
प्राप्त जानकारी के अनुसार मृतक बाबूलाल पटले यह अपनी दुपहिया वाहन से लाख खरीदी के लिए क्षेत्रों के गांवों में गए थे। लेकिन दोपहर के दौरान मृतक की मोटरसाईकिल बाघोली मार्ग पर खड़ी दिखाई दी। लेकिन 5 से 6 घंटों तक उसी स्थल पर मोटरसाईकिल खड़ी रहने से यहां से आवागमन करने वालों को संदेह निर्माण हुआ तब यह मोटरसाईकिल ग्राम के ही नवरलाल सोनवाने को दिखाई दी तो इसकी सूचना बघोलीवासियों को दी। जिसके बाद ग्रामीणों ने मोटरसाईकिल परिसर को खंगालना शुरू कर दिया। रात 12.30 बजे के दौरान बाबूलाल पटले का शव दिखाई दिया। 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post