पिंडकेपार: अज्ञातों ने फोड़ी जलापूर्ति की पाइप लाइन, सैकड़ों परिवार बूंद-बूंद पानी को तरसेDNA न्यूज़। गोंदिया

        DNA न्यूज़। गोंदिया 
गोरेगांव तहसील के पिंडकेपार जलापूर्ति की मुख्य पाइप लाइन को अज्ञात तत्वों द्वारा जानबुझकर फोड़कर घटना को अंजाम दिया है। जिससे मुख्य पाइप लाइन फटने से पिंडकेपार के सैकड़ों परिवारों को बूंद-बूंद पानी के लिए पिछले दो दिनों से तरसना पड रहा है। जिसे देखते हुए प्रभावी रूप से ग्राम पंचायत पिंडकेपार के प्रशासन ने पाइप लाइन दुरूस्ती का काम युद्ध स्तर पर शुरू कर पानी की समस्या हल करने का प्रयास किया है। बताया गया है की शनिवार 20 जून से नागरिकों को सुचारू रूप से जलापूर्ति की जाएगी। पाइप लाइन तोड़ने वालों के खिलाफ नागरिकों ने तीव्र नाराजगी जताई है। 
बता दें की पिंडकेपार ग्राम पंचायत प्रशासन की ओर से शुद्ध पेयजल मिले इस उद्देश्य को लेकर जलजीवन मिशन के तहत हर-घर नल लगाने की मुहिम शुरू कर सैकड़ों घरें में नल कनेक्शन लगाए गए है। जलापूर्ति योजना के तहत नागरिकों को पीने के पानी की आपूर्ति की जा रही है। लेकिन किसी शरारती तत्वों द्वारा जलापूर्ति की मुख्य पाइप लाइन को जानबुझकर बड़े पत्थरों से तोड़ दिया गया है। जिससे पिछले दो दिनों से जलापूर्ति प्रभावित हो गई है। ऐन भीषण गर्मी के दौरान जलापूर्ति ठप्प होने से नागरिकों को पीने के पानी के लिए तरसना पड़ रहा है। जिसे देखते हुए ग्राम पंचायत प्रशासन ने पाइप लाइन दुरूस्ती का काम शुरू कर दिया है। बताया गया है शनिवार 20 जून से सुचारू रूप से जलापूर्ति शुरू हो जाएगी। लेकिन पाइप लाइन तोड़ने वालों के खिलाफ नागरिकों ने तीव्र नाराजगी जताई है। 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post