DNA न्यूज़ नेटवर्क गोंदिया
गांेदिया जिले के बोदलकसा जलाशय में नाव पलटने से दो युवकांे पानी में डूब गए। यह घटना 10 जून को दोपहर 4.30 बजे के दौरान सामने आई है। जबकि 7 अन्य युवक तैरकर सुरक्षित बाहर निकलने में कामयाब होने की बात भी बताई जा रही है। जानकारी मिलते ही आपदा प्रबंधन तथा स्थानीय प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर लापता युवकांे की खोज करने में जुट गई है जो युवक जलाशय में डूबे है उनमें बरबसपुरा निवासी मोहित वसंत रहांगडाले व कुणाल शालिकराम भांेडे बताया गया है। इस संदर्भ में जानकारी दी जा रही है की तिराेडा तहसील अंतर्गत बोदलकसा जलाशय है जो क्षेत्र का प्रमुख पर्यटन स्थल हे। बरबसपुरा निवासी अक्षय बिसेन, राकेश लाडे, निखिल पटले, लक्की रहांगडाले, प्रलय पारधी, मनिष कोकुडे, अविनाश टेकाम, मोहित रहांगडाले व कुणाल भौडे सभी मित्र बोदलकसा जलाशय में घुमने के लिए गए थे। जिसके बाद वे जलाशय के नाव पर सवार हुए। इस दौरान नाव पलट जाने से नाव पर सवार सभी युवक जलाशय के पानी में डूब गए लेकिन 7 युवक तैरकर सुरक्षित पानी से बाहर निकलने में कामयाब हो गए। लेकिन उपरोक्त दो युवक पानी में डूब गए। समाचार लिखे जाने तक लापता युवकों की खोजबीन प्रक्रिया शुरू थी।
Post a Comment