DNA । गोंदिया महाराष्ट्र
नेशनल हायवे क्रं.753 से गोंदिया की आेर आ रही कार अनियंत्रित हो गई। इस हादसे में कार पेड़ से टकराकर लगभग 5 फिट ऊपर उछलकर नीचे गिर गई। इस घटना में जीवितहानी तो नहीं हुई, लेकिन कार पुरी तरह से क्षतीग्रस्त हो गई। यह हादसा गुरूवार सुबह 11.30 बजे के दौरान मुरदोली बस स्थानक परिसर में हुआ है।
बता दे कि, गांेिदया-कोहमारा यह नेशनल हायवे क्रं.753 होकर काफी सकरा महामार्ग है। इस हायवे मार्ग पर मुरदोली से लेकर मुंडीपार तक घना जंगल है। जिस वजह से पाटेकुरा से लेकर जंगल मार्ग तक मार्ग का चौड़ीकरण नहीं हो पाया है। नागपुर निवासी एड.उदय क्षिरसागर अपने कार क्रं.एम.एच.31-एफ.ई-3586 से गोंदिया की ओर आ रहे थे कि, इसी दौरान कार अनियंत्रित हो गई और मुरदोली बस स्थानक क्षेत्र के एक पेड़ से जोर से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि, उपस्थितों ने बताया कि, कार ऊपर की ओर लगभग 5 फिट उछलकर नीचे गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि, देखनेवालों को एैसा लग रहा है कि, वाहन चालक एक तो बुरी तरह गंभीर जख्मी हुआ हो या कोई अनहोनी घटना घटित हुई हो। लेकिन इस घटना में चालक एड.उदय क्षिरसागर पुरी तरह से सुरक्षित रहे। घटना की जानकारी मिलते ही गोरेगांव पुलिस ने घटना स्थल पर पहुँचकर पंचनामा शुरू कर दिया है।
Post a Comment