DNA न्यूज़। गोंदिया
आमगांव-देवरी विधानसभा क्षेत्र के विधायक संजय पुराम के गांव पुराडा में स्थित अनुदानित छात्रावास में बुनियादी सुविधाओं का अभाव होने से निवासी विद्यार्थियों को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। जब विधायक के गांव के छात्रावास में ही बुनियादी सुविधाओं का अभाव है, तो अन्य छात्रावास तथा निवासी शालाओं की क्या स्थिती होगी यह उपरोक्त छात्रावास की समस्या को देखते हुए समझा जा सकता है। इस संदर्भ में एनएसयुआय के जिला अध्यक्ष अमन तिगाला तथा समाजसेविअाें ने जिला समाज कल्याण विभाग से शिकायत कर प्रभावी रूप से जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है।
बता दे कि, सामाजिक न्याय विभाग, समाज कल्याण संचालनालय विभाग के नियंत्रण में पुराडा ग्राम में प्रबोधनी प्रसारक बहुउद्देशीय शिक्षण मंडल संस्था के माध्यम से अनुदानित सावित्रीबाई फुले छात्रों की छात्रावास संचालित है। इस छात्रावास में 24 विद्यार्थी निवास कर रहे है। नियमानुसार छात्रावास में शुध्द पीने का पानी, निवास, भोजन, कपड़े तथा नियमों व शर्तों के अनुसार सुविधा देना आवश्यक है, लेकिन इस छात्रावास में बुनियादी सुविधा का अभाव देखा गया है। रात के दौरान विद्युत आपुर्ति बंद होने के बाद पुरे छात्रावास में अंधेरा बना रहता है। अंधेरे में ही विद्यार्थी रहने को मजबुर हो जाते है। भोजन की भी व्यवस्था बराबर नहीं है। लेकिन इस ओर सामाजिक न्याय विभाग के अधिकारियों का ध्यान नही है। सबसे बड़ी बात यह है कि, विद्यार्थियों की संख्या 24 है, लेकिन 4 ही विद्यार्थी पाए गए और यह गांव आमगांव-देवरी विधानसभा के विधायक संजय पुराम का गांव है। उनके ही गांव में इस तरह की स्थिती है, तो अन्य छात्रावासों की क्या स्थिती होगी यह उपरोक्त छात्रावास की समस्या को देखते हुए समझा जा सकता है। जिसे देखते हुए एनएसयुआय के जिला अध्यक्ष अमन तिगाला तथा अन्य समाजसेविओं ने उपरोक्त छात्रावास की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने की मांग का पत्र जिला समाज कल्याण सभापति को दिया है।
क्या कहते हैं अधीक्षक
यह छात्रावास 2004 से संचालित होकर विद्यार्थियों की संख्या 24 है। जिनमें से 20 विद्यार्थियों को छुट्टी दी गई है। छात्रावास में एक अधिक्षक, एक चौकीदार और एक भोजन बनानेवाले कर्मचारियांे की नियुक्ती की गई है। सामाजिक न्याय िवभाग की ओर से भोजन, निवास व अन्य सुविधा के लिए अनुदान दिया जाता है, लेकिन पिछले कई महिनांे से अनुदान नहीं मिला है, जिस वजह से विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।
إرسال تعليق