चैट्रीचंड्र महापर्व पर वीएसएस ग्रुप गोंदिया द्वारा भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन DNA न्यूज़। गोंदिया महाराष्ट्र

     DNA न्यूज़। गोंदिया महाराष्ट्र 
गोंदिया : भगवान झूलेलाल जी के जन्मोत्सव (चैट्रीचंड्र) महापर्व के पावन अवसर पर वीएसएस ग्रुप, गोंदिया द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर दिनांक 15 मार्च 2026 रविवार को पूज्य श्री मनिहारी धर्मशाला, गोंदिया में आयोजित होगा। शिविर का समय सुबह 10:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक रहेगा।
वीएसएस ग्रुप के संस्थापक विनोद (गुड्डू) चांदवानी ने बताया कि यह रक्तदान शिविर “मानव सेवा – प्रभु सेवा” की भावना को समर्पित है, जिससे जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके। वीएसएस ग्रुप पिछले कई वर्षों से इस पुनीत कार्य का आयोजन करते हुए समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने का कार्य कर रहा है।
इस रक्तदान शिविर में 18 से 60 वर्ष तक के स्वस्थ पुरुष एवं महिलाएं रक्तदान कर सकते हैं। यह रक्तदान शिविर गोंदिया मेडिकल कॉलेज (गंगाबाई ब्लड बैंक) के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
वीएसएस ग्रुप पिछले कई वर्षों से समाज सेवा के कार्यों में निरंतर योगदान दे रहा है। यह रक्तदान शिविर संस्था की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसे हर वर्ष सफलतापूर्वक आयोजित किया जाता है। संस्था के पदाधिकारियों ने नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान कर इस सेवा कार्य में सहभागी बनने की अपील की है।
इस अवसर पर संस्थापक विनोद (गुड्डू) चांदवानी, अध्यक्ष धरम खटवानी, सुनील संभवानी, अजय गोपलानी, दीपक कुकरेजा, प्रकाश कोडवानी, चार्टर्ड अकाउंटेंट भूषण रामचंदानी, संजय तेजवानी, मोनू शिवदासानी, दिनेश रामानी, किशन नागवानी, सुमित सतानी, श्याम वाधवानी, प्रदीप कोडवानी, सुनील मोटवानी, रितेश नागदेव, दीपक आहूजा, गोपाल दुबानी तथा रोहित चांदवानी द्वारा नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान शिविर का लाभ लेने का आह्वान किया गया है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم