बेरोजगार युवक ने उठाया बड़ा कदम, शादी नहीं होने से लगा ली कुए में छलांग - भाई के विवाह समारोह के दिन ही छोटे भाई ने की आत्महत्या DNA न्यूज़। गोंदिया ।महाराष्ट्र

       DNA न्यूज़। गोंदिया ।महाराष्ट्र 
बदलते सामाजिक परिस्थियों को देखते हुए बेरोजगार युवक-युवतियों की विभिन्न समस्याएं उभरकर सामने आ रही है। जिसमें प्रमुखता से बेरोजगार युवाओं के विवाह का मुद्दा गंभीर होते जा रहा है। ऐसी ही एक दिल दहला देने वाली घटना गोंदिया जिले में 24 मार्च को सामने आयी है। जीवनसाथी नहीं मिलने की निराशा में 24 वर्षिय बेरोजगार युवक ने गांव के ही कुए में छलांग लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त की है। यह घटना मृतक के बड़े भाई के विवाह समारोह के दिन ही घटित हुई। मृतक का नाम देवरी तहसील के धमदीटोला पलसगांव निवासी हेमंत प्रकाश मडावी (24) बताया गया है। 
क्या है मामला : इस संदर्भ में जानकारी दी जा रही है कि देवरी तहसीलके धमदीटोला निवासी आदिवासी किसान प्रकाश मंगलदास मडावी (55) को दो बेटे है। दोनों बेटों का विवाह करने के लिए पिता प्रकाश मडावी ने वधु की तलाश की। जिसमें बड़े बेटे के लिए दुल्हन मिली, लेकिन छोटे बेटे हेमंत का विवाह नहीं जुड़ पाया। बताया गया है कि दोनों भाई बेरोजगार होकर खेती कार्य करते है। जिस वजह से हेमंत पिछले कुछ दिनों से इसी चिंता को लेकर परेशान दिखाई देता था। हेमंत का विवाह  नहीं जुड़ पाने से बड़े बेटे का विवाह 19 मार्च को आयोजित किया गया था। विवाह संपन्न होने के बाद 23 मार्च को आशीर्वाद समारोह का आयोजन किया गया था, लेकिन हेमंत ने विवाह नहीं जुड़ने के कारण आशीर्वाद समारोह के दिन ही गांव के सार्वजनिक कुए में छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही गांव में खुशी का माहौल मातंम में बदल गया। चिचगड पुलिस ने मर्ग दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी। 24 मार्च को पोस्टमार्टम के बाद मृतक पर अंतिम संस्कार किया गया। 
आत्महत्या समस्या का समाधान नहीं 
आत्महत्या जैसा कदम किसी भी समस्या का समाधान नहीं है। मानसिक तनाव महसूस हो रहा हो तो अपने प्रियजनों से बात कर उचित सलाह लेकर सहायता ले। जिससे हर बात का हल निकलता है और समस्या भी सुलझ जाती है। 
- जर्नादन हेगडकर, एपीआई, चिचगड पुलिस थाना 

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم