आज संघ मुख्यालय पर मोर्चा गोंदिया से हजारों की संख्या पहुंचेंगे कार्यकर्ता DNA न्यूज़ गोंदिया। महाराष्ट्र

    DNA न्यूज़ गोंदिया। महाराष्ट्र 
 एपस्टीन फाइलों में देश के प्रधानमंत्री और कुछ मंत्रियों के नाम सामने आ रहे हैं। इससे देश की छवि धूमिल हो रही है है। जिसे लेकर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने आगे बढ़कर मंत्रियों का इस्तीफा देने की पहल करनी चाहिए । इस मांग को लेकर वंचित बहुजन अघाड़ी समेत सभी वामपंथी दल आज 23 मार्च को नागपुर स्थित संघ मुख्यालय पर मोर्चा और विरोध प्रदर्शन करेंगे। इस तरह की जानकारी आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस दी गई है। इस मोर्चे में जिले के हजारों कार्यकर्ता शामिल होने की जानकारी भी दी गई।
पत्र परिषद में बताया गया है कि, वंचित बहुजन अघाड़ी ने 'मुद्रा मोदी से मुजरा मोदी' के नारे के साथ भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा और विरोध प्रदर्शन 23 मार्च को नागपुर स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मुख्यालय पर आयोजित किया है।इस संबंध में  प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित मौके पर मौजूद पदाधिकारियों ने बताया कि एपस्टीन फाइलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कुछ मंत्रियों के नाम हैं। इससे देश की छवि धूमिल हुई है। यह देश के लिए शर्म की बात है।इसलिए, प्रधानमंत्री  के इस्तीफे की मांग को लेकर और भाजपा का मार्गदर्शन करने वाले राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को पहल करके प्रधानमंत्री मोदी पर इस्तीफा देने का दबाव बनाना चाहिए। इस मुख्य मांग को लेकर मोर्चा और प्रदर्शन किया जाएगा। इस मोर्चे में राज्य भर के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाग लेंगे। कांग्रेस और अन्य वामपंथी दलों का भी इस मोर्चे को समर्थन प्राप्त है। आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में राजू राहुलकर, विनोद मेश्राम, नरेंद्र बोरकर, प्रा.सतीश बंसोड, एन. यू. शामकुंवर और अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post