ब्राह्मणकर हॉस्पिटल: दो बार हॉर्ट अटैक आने वाले मरीज की किडनी से 430 निकाली गई पथरी DNA न्यूज़। गोंदिया

           DNA न्यूज़। गोंदिया
गोंदिया के ब्राह्मणकर हॉस्पिटल में एक एैसी दिल की महिला मरीज के किडनी से लैप्रोस्कोपिक विधी द्वारा 430 से अधिक पथरी निकालकर एक दुर्लभ सफलता हासिल की गई है। यह जटिल शल्यक्रिया डॉ. नोव्हिल ब्राम्हणकर तथा उनकी टीम ने की है। बताया गया है कि, जिस महिला मरीज पर ऑपरेशन किया गया उस महिला का हॉर्ट 30 प्रतिशत ही कार्य कर रहा है और उसके अब तक हॉर्ट के दो बार ऑपेरशन हो चुके है। 
इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि, गोंदिया की 55 वर्षिय दिल की महिला मरीज पर एन्जोग्राफी तथा दो हॉर्ट की शल्यक्रिया की जा चुकी है। इतना ही नहीं तो 30 प्रतिशत ही मरीज का हॉर्ट कार्य कर रहा है। पिछले कुछ दिनों से महिला के पेट में दर्द होने की शिकायते थी। जांच करने पर पता चला की किडनी में पथरी है। जब लैप्रोस्कोपिक विधी द्वारा ऑपरेशन किया गया तो 430 से अधिक पथरीयां निकाली गई। इस तरह की जटिल शल्यक्रिया कर दुर्लभ सफलता पाई गई है। इस संदर्भ में डॉ.नोव्हिल ब्राम्हणकर ने बताया कि, इस तरह की अनेक शल्यक्रिया की गई, लेकिन यह पहली शल्यक्रिया है, जिसमें 430 से अधिक किडनी से पथरीयां निकाली गई है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post