DNA न्यूज़। गोंदिया महाराष्ट्र
गोरेगांव तहसील के पुरगांव गांव से तालाब का पानी जाने के मार्ग पर ग्राम के ही एक व्यक्ती ने अतिक्रमण कर निर्माणकार्य किया है। जिस वजह से पानी की निकासी रूक जाएंगी ओर यह पानी ग्रामीणों के घरों में घुसेगा। इस तरह की प्रबल संभावना उस निर्माण कार्य से निर्माण हुई है। ग्राम पंचायत व तहसील प्रशासन का निर्माणकार्य हटाने की विनंती की गई लेकिन इस ओर अनदेखी ही की जा रही है। जिसे देखते हुए अब ग्रामीण डॉ.बाबासाहेब आंबेडकर की जयंती के दुसरे दिन से निर्माणकार्य हटाने की मांग को लेकर अनिश्चिकालिन आंदोलन करेंगे। इस तरह की चेतावनी ग्रामिणों ने तहसीलदार को दी है।
इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि, पुरगांव ग्राम पंचयात के अतंगर्त तालाब आता है। बारिश के दौरान तालाब के पानी की निकासी ग्राम से प्रवाहित होनेवाले नाले से होती है। लेकिन ग्राम के ही निरज रहांगडाले नामक व्यक्ति ने नाली परिसर में निर्माण कार्य कर पानी का रास्ता अड़ा दिया है। जिससे बारिश का पानी पुरगांव ग्रामवासियों के आंगन तथा घरों में इसके पूर्व घुस गया था, जिससे नुकसान सहन करना पड़ा। इस संदर्भ में ग्राम पंचायत तथा तहसील प्रशासन को निर्माण कार्य हटाने के लिए पत्र व्यवहार किया गया था। लेकिन इस ओर अनदेखी ही की गई। जिसे देखते हुए अब ग्रामिणों ने उपरोक्त निर्माण कार्य हटाने की मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी दी है। इस तरह की जानकारी शिकायतकर्ता पूर्व सरपंच अनंत ठाकरे, पवन पटले, संजय आंबेडारे, विशाल आंबेडारे, तिमाजी भिमटे, श्यामलाल राऊत, संतोष टेंभरे सहित आदि ग्रामिणों ने दी है।
Post a Comment