DNA न्यूज़ नेटवर्क
मुंबई के पास मीरा रोड इलाके में रविवार सुबह एक चौंकाने वाली घटना सामने आई। एक सनकी व्यक्ति ने दो सुरक्षा गार्डों पर चाकू से हमला कर दिया। आरोपी ने सुरक्षा गार्डों से सवाल पूछा ताकि क्या आपको कलमा पढ़ने आती है? नहीं बोलने पर चाकू से हमला कर दिया। मामले की गंभीरता को देखते हुए और आरोपी की गतिविधियों को ध्यान में रखते हुए, मामले की जांच अब महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते को सौंप दी गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रविवार तड़के करीब 4 बजे मीरा रोड ईस्ट के नया नगर इलाके में एक निर्माणाधीन इमारत में राजकुमार मिश्रा और सुब्रतो सेन नाम के दो सुरक्षा गार्ड ड्यूटी पर थे। इसी दौरान आरोपी जुबैर अंसारी (31) वहां आया। उसने दोनों गार्डो से उनके नाम और धर्म पूछे। फिर उनसे पूछा कि क्या वे कलमा पढ़ सकते हैं। जब सुरक्षा गार्डों ने इनकार कर दिया, तो अंसारी ने अपनी जेब से चाकू निकाला और उन पर बार-बार वार किए।
राजकुमार मिश्रा को हमले में आंतों में गंभीर चोटें आईं और उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। सुब्रतो सेन ने सुरक्षा केबिन में छिपकर जान बचाई और पुलिस को सूचना दी।
नया नगर पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जुबैर अंसारी को उसके किराए के मकान से महज डेढ़ घंटे में गिरफ्तार कर लिया। हालांकि, जांच के दौरान कुछ चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। आरोपी के पास से मिले कागज पर कुछ लिखा था।
जांच के अनुसार, अंसारी लगातार इंटरनेट पर आईएसआईएस से संबंधित कट्टरपंथी वीडियो देखता था। आरोपी उच्च शिक्षित है और उसने 2019 तक अमेरिका में पढ़ाई की है। वह एक कोचिंग सेंटर में गणित और रसायन विज्ञान पढाता था।
Post a Comment