23 मई तक नहीं आएगी विदर्भ एक्सप्रेस गोंदिया रेलवे स्टेशन DNA न्यूज़ गोंदिया

          DNA न्यूज़ गोंदिया 
गोंदिया। गोंदिया से विदर्भ एक्सप्रेस में बैठकर अलसुबह मुंबई सीएसटी स्टेशन पहुँचने वाले एवं दिनभर का काम निपटाकर इसी ट्रैन से शाम को बैठकर सुबह गोंदिया आने वाले यात्रियों के लिए थोड़ी परेशान करने वाली खबर है।
हाल ही में रेल्वे ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर ट्रेन संख्या 12105/06 मुंबई-गोंदिया-मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस को 3 मई से 23 मई तक गोंदिया तक आवागमन नही होगा इसकी सूचना देकर खेद प्रकट किया है।
एसईसीआर रेल्वे ने बताया कि नागपुर मंडल अंतर्गत गोंदिया रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 04 पर किए जा रहे डिस्मेंटलिंग (विघटन) एवं नवीन निर्माण संबंधी कार्य के कारण यातायात व्यवस्था में अस्थायी रूप से परिवर्तन किया गया है।
जिसके चलते ट्रेन संख्या 12105/06 मुंबई-गोंदिया -मुंबई विदर्भ एक्सप्रेस, दिनांक 03 मई से 23 मई 2026 गोंदिया के स्थान पर अजनी स्टेशन से प्रस्थान एवं समाप्त होगी। इस अवधि में यह ट्रेन गोदिया स्टेशन नहीं आएगी।
रेल प्रशासन गोंदिया नागपुर-गोंदिया रेलखंड के स्टेशनों से यात्रा प्रारंभ करने वाले यात्रियों से अनुरोध है कि वे अपनी यात्रा योजना में आवश्यक संशोधन करते हुए अजनी स्टेशन से इस गाड़ी का लाभ उठांए।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post