DNA न्यूज़। गोंदिया
गोरेगांव तहसील मगो एक ऐसी वारदात सामने आई की अज्ञात ने किसान की हत्या कर दी। गोरेगांव पुलिस थानांतर्गत मलपुरी ग्राम में किसान की निर्मम हत्या कर देने की घटना 18 अप्रैल को सामने आयी। मृतक का शव मलपुरी ग्राम के नए तालाब के रफटे पर दिखाई दिया। मृतक किसान का नाम उसेन रहांगडाले (58) बताया गया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
इस संदर्भ में जानकारी दी जा रही है कि प्रतिदिन की तरह सुबह 7 बजे किसान उसेन रहांगडाले अपनी मालकीयत के पशुधनों को खेत में बांधने तथा चराने के लिए ले गया था। लेकिन सुबह के 10 बजे के बाद भी किसान उसेन घर नहीं लौटा तो पत्नी विमला ने मोबाईल पर संपर्क किया, लेकिन मोबाईल से किसी भी प्रकार का उत्तर नहीं मिला। जब खेत की ओर उसेन को ढुंढने के लिए गए तो उसेन तालाब के रफटे पर खुन से सना हुआ पड़ा दिखाई दिया। बाद में पता चला कि उसकी मृत्यु हो गई। घटना की जानकारी गोरेगांव पुलिस को मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल शुरू कर दी। किसी अज्ञात ने गर्दन पर किसी तीक्ष्ण हथियार से प्रहार कर उसेन को मौत के घाट उतार दिया हो, इस तरह का प्राथमिक अनुमान लगाकर अज्ञातों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच पुलिस निरीक्षक चंद्रकांत काले के मार्गदर्शन में शुरू कर दी गई है।
إرسال تعليق