DNA न्यूज़ गोंदिया। महाराष्ट्र
नवेगांव-नागजीरा बाघ अभ्यारण्य में एक बाघ की अकाल मृत्यु हो गई।
यह घटना तिरोडा वन क्षेत्र के कोडेलोहारा इलाके में हुई
माना जा रहा है कि बाघ शिकार का पीछा करते समय बिना रेलिंग वाले एक खुले कुएं में गिर गया हो, जिसके बाद यह दुर्घटना हुई होगी। इस घटना से फिर से विभाग वन्य जीव की सुरक्षा को लेकर चर्चा में आ गया है है।
नवेगांव-नागजीरा बाघ अभ्यारण्य के बफर क्षेत्र में विचरण कर रहे एक बाघ कुएं में गिरकर मौत हो जाने की घटना सामने आई है। तिरोडा वन क्षेत्र के माल्ही बिट के अंतर्गत कोडेलोहारा क्षेत्र में एक खेत में खुले कुएं में गिरने से लगभग 4 से 5 वर्ष के एक बाघ की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु का पता आज,रविवार 12 अप्रैल को सुबह लगभग 10 बजे चला। इस घटना ने वन्यजीव संरक्षण प्रयासों पर सवाल खड़े कर दिए हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में खुले कुओं की सुरक्षा का मुद्दा फिर एक बार सामने आ गया है। मिली जानकारी के अनुसार,
कोडेलोहारा के किसान रूपचंद इसान कावले के खेत में बाघ के कुएं में गिरने की सूचना मिलते ही नवेगांव-नागजीरा टाइगर रिजर्व और भंडारा वन विभाग की
बचाव टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
नवेगांव नागजीरा के उप निदेशक प्रीतमसिंह कोडापे, सहायक वन संरक्षक विजय धांडे, मनीषा चव्हाण, साथ ही वन रेंज अधिकारी रविकमल भगत
घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। प्रारंभिक जांच में पता चला कि शिकार करते समय बाघ अचानक खुले कुएं में गिर गया होगा। जिला कलेक्टर मंगेश गोंडवले ने भी घटनास्थल का दौरा किया और स्थिति का जायजा लिया। बाघ के शव का पोस्टमार्टम राष्ट्रीय बाघ संरक्षण प्राधिकरण के दिशानिर्देशों के अनुसार किया गया।वन विभाग ने घटना की गहन जांच शुरू कर दी है। विशेष उल्लेखनीय यह है कि इसके पूर्व भी इस तरह की कई घटनाएं घटित हो चुकी है। इसके बावजूद भी संबंधित विभाग सुरक्षा की दृष्टि से ठोस उप योजना करने में असफल साबित हो रही है।
Post a Comment