खुद को मृत घोषित करने आदिवासी युवक की निर्मम हत्या- पुलिस ने किया आरोपी को जिंदा गिरफ्तार- 8 माह के बाद पुलिस ने किया पर्दाफाश

            DNA न्यूज़। गोंदिया
गोंदिया जिले में ऐसी एक सनसनीखेज मामला सामने आया की एक शख्स ने अगस्त 2025 में कथित तौर पर खुद को मृत घोषित कर दिया था। लेकिन वह पुलिस को जिंदा मिला। आरोपी ने आदिवासी युवक की गला घोंटकर निर्मम हत्या कर दुर्घटना का स्वरूप दिया था। लेकिन पुलिस ने 8 माह के बाद मामले का पर्दाफाश करते हए साजिश रचने वाले आरोपी को जिंदा गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी का नाम देवरी तहसील के डोंगरगांव निवासी अंतिम ओमप्रकाश खोटेले (28) बताया गया है। वही मृतक का नाम डोंगरगांव निवासी चंद्रकुमार श्रीकृष्ण सराटे (46) बताया गया है। आमगांव पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ धारा 103 (1), 238 भारतीय न्याय संहिता 2023 के तहत अपराध दर्ज किया है। घटना की जांच पुलिस निरीक्षक तिरूपति राणे के मार्गदर्शन में सहायक पुलिस निरीक्षक गुरनुले द्वारा शुरू कर दी गई है। 

ऐसे की थी हत्या
आमगांव पुलिस के अनुसार जांच में पता चला की आरोपी अंतिम खोटेले यह मृतक चंद्रकुमार सराटे के घर में जाकर यह कहते हुए अपनी दोपहिया वाहन पर चंद्रकुमार को बिठाकर ले गया की कहीं काम के लिए जाना है। उसके बाद आरोपी ने उसे शराब पिलाया और हत्या की साजिश रची। हत्या करने की वजह आरोपी अंतिम खोटेले पर कर्ज था। लिया हुआ कर्ज माफ करने के लिए चंद्रकुमार सराटे का गला घोंटकर उसकी हत्या कर बाम्हणी रेल पटरी पर डालकर खुद को मृत घोषित करने के उद्देश्य से आरोपी ने मृतक को अपने कपड़े पहनाकर मृतक के जेब में पहचान पत्र के लिए स्वयं का आधार कार्ड, एटीएम कार्ड आदि दस्तावेज डाल दिए और घटना स्थल से फरार हो गया था। लेकिन आरोपी साजिशकर्ता पुलिस से बच नहीं पाया और उसे जिंदा पकड़ लिया गया। 

आरोपी को मृत समझकर अंतिम संस्कार तथा तेरहवी कार्यक्रम भी किया
आरोपी के परिजनों ने अंतिम खोटेले को मृत समझकर उसका अंतिम संस्कार कर तेरहवी का कार्यक्रम भी किया था। वहीं मृतक चंद्रकुमार सराटे के परिजनों ने चंद्रकुमार सराटे की गुमशुदगी की रिपोर्ट भी पुलिस थाने में दर्ज कराई थी। लेकिन घटना का पर्दाफाश होने से साजिशकर्ता आरोपी पुलिस से बच नहीं पाया। 

ट्रेन से कटने की छपी थी खबर
29 अगस्त 2025 को पुलिस विभाग द्वारा एक प्रेस नोट जारी की गई थी जिसमें जानकारी दी गई थी की ट्रेन से कटकर युवक की मृत्यु हो गई है। बताया गया था की आमगांव पुलिस थानांतर्गत बाम्हणी के रेलवे फाटक के पास ट्रेन से कटकर डोंगरगांव निवासी अंतिम ओमप्रकाश खोटेले (28) की मृत्यु हो गई। घटना 29 अगस्त को सामने आई। जिसकी शिकायत ओमप्रकाश माधव खोटेले (53) की रिपोर्ट पर आमगांव पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला भी दर्ज किया था। 

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم