मुरदोली गेट क्यों है सबसे हटके...एनएनटीआर का पहला बफर जोन मुरदोली पर्यटक गेट व्याघ्र दर्शन के लिए शुरू DNA न्यूज़। गोंदिया

          DNA न्यूज़। गोंदिया 
एनएनटीआर अर्थात नवेगांव-नागझिरा टाईगर रिजर्व के व्याघ्र दर्शन के लिए गोंदिया और भंडारा जिले में विस्तारित नागझिरा अभयारण्य के कोर जोनों के पर्यटक गेट शुरू है। लेकिन एनएनटीआर का ऐसा एक पहला गेट है, जो बफर जोन मुरदोली पर्यटन गेट को व्याघ्र दर्शन के लिए 1 मई को पर्यटकों के लिए खोला गया है, जो कोअर गेट के नियमों से कुछ अलग होगा। इस गेट से उम्मीद जताई जा रही है कि क्षेत्रवासियों के लिए रोजगार के रास्ते खुल जाएंगे। 
बता दें कि एनएनटीआर ने एक घोषणा की थी कि महाराष्ट्र दिन के अवसर पर एनएनटीआर के 4 बफर जोन के गेट पर्यटकों के लिए खोले जाएंगे। जिसके तहत 1 मई को बफर जोन का पहला गेट मुरदोली पर्यटन गेट को व्याघ्र दर्शन के लिए खोला गया है। प्रधान मुख्य वन संरक्षक रखेस रंजन के हस्ते इस गेट को शुरू किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डा. मंगेश गोंदावले क्षेत्र संचालक पीयुषा जगताप, उपसंचालक प्रितमसिंह कोडापे, अतुल देवकर, विपीन लांडगे सहित संबंधित विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। एनएनटीआर की ओर से उम्मीद जताई गई कि इस गेट से क्षेत्रवासियों को रोजगार के रास्ते खुल जाएंगे। इस अवसर पर प्रधान मुख्य वनसंरक्षक रखेस रंजन तथा अधिकारियों ने हरी झंडी दिखाकर पर्यटकों से भरी सफारी को व्याघ्र दर्शन के लिए रवाना कर दिया। 
मुरदोली गेट की यह रहेगी विशेषता 
बताया जा रहा है कि एनएनटीआर के कोअर जोन के पर्यटक गेटों से व्याघ्र दर्शन के लिए सफारी की जाती है। लेकिन यह पहला पर्यटक गेट है जो बफर जोन में आता है। इस गेट की विशेषता यह होगी कि कोअर जोन के गेट पर्यटकों के लिए कुछ कालावधी के लिए बारिश के दौरान व्याघ्र दर्शन के लिए बंद किए जाते है, लेकिन मुरदोली बफर जोन का पर्यटन गेट वर्षभर शुरू रहेगा। अर्थात इस गेट से पर्यटक वर्षभर व्याघ्र दर्शन कर सकेंगे। 

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم