DNA न्यूज़ गोंदिया
एनएनटीआर के मुरदोली बफर जोन गेट के जंगल में एक साथ बाघ के परिवार ने पर्यटकों को दर्शन दिया हैं। यह अद्भुत नजारा देखकर पर्यटक रोमांचक हो गए और अपने कमरे में बाघ के पूरे परिवार को कैद कर लिया। यह रोमांचक दृश्य 3 मई को सुबह की सफारी करने वाले पर्यटकों को दिखाई दिया।सामान्य जंगल और बफर जोन क्षेत्र में इस तरह का बाघ का परिवार एक साथ दिखाई देना पर्यटकों के लिए किसी अद्भुत दृश्य जैसा है। इस तरह के दृश्य दिखाई देने से से अब मुरदोली पर्यटन गेट पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनता जा रहा है।
बता दे की एनएनटीआर अर्थात नवेगांव नागजीरा टाइगर रिजर्व जैव विविधता तथा वन्य जीवन के लिए प्रसिद्ध है
यह टाइगर रिजर्व महाराष्ट्र के गोंदिया- भंडारा जिलों में स्थित एक खूबसूरत राष्ट्रीय व्याघ्र प्रकल्प है। इस रिजर्व में आपको बाघों के साथ-साथ कई अन्य वन्य जीवों और पक्षियों का दीदार करने का मौका मिलता है। हाल ही में टाइगर रिजर्व के मुरदोंली बफर जोन पर्यटन गेट का उद्घाटन किया गया। जो सामान्य जंगल और बफर जोन क्षेत्र में स्थित है। बफर जोन क्षेत्र में एक साथ चार बाघ दिखाई देना पर्यटकों के लिए दुर्लभ दृश्य जैसा होता है।
इसी तरह ताजे मामले में मुरदोंली बफर जोन में पर्यटकों ने चार बाघों के परिवार का दीदार किया। पर्यटकों ने इस खूबसूरत नज़ारे को अपने कैमरे में कैद कर लिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर भी जमकर वायरल हो गया है।
*इस गेट से स्थानीय लोगों को मिलेगा रोजगार*
नवेगांव नागजीरा अभयारण्य के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा बताया गया है कि टाइगर रिजर्व के चार बफर जोन क्षेत्र में पर्यटन गेट शुरू किए जा रहे हैं जिनमें से मूरदोली गेट का शुभारंभ 1 मई से किया गया। बाघ दर्शन के लिए पर्यटकों का भारी प्रतिसाद मिल रहा है जिससे स्थानीय लोगों को रोजगार का अवसर प्राप्त हुआ है। गोंदिया से मात्र आधे घंटे में इस पर्यटन गेट तक आसानी से पहुंचा जा सकता है। सफारी का आनंद सुबह और शाम की दो पाली में लिया जा सकता है।
Post a Comment