आंधी-तूफान के साथ ओलावृष्टी सेखेतों मे बिछ गई धान की बालियां राजस्व विभाग द्वारा पंचनामे की प्रक्रिया शुरू DNA न्यूज़ गोंदिया। महाराष्ट्र

      DNA न्यूज़ गोंदिया। महाराष्ट्र 
 अचानक मंगलवार 5 मई को दोपहर 3 बजे के बाद मौसम ने करवट बदलते हुए तेज आंधी-तूफान के साथ बेमौसम बारिश ने दस्तक दे दी। इस दौरान गोरेगांव सहित अन्य तहसीलों में ओलावृष्टी होने से हाथ में आई ग्रीष्मकालीन धान की फसल की बालियां खेतो में बिछ गई। जिससे किसानों को बडे पैमाने पर आर्थिक नुकसान पहुंचा है। इतना ही नहीं तो खेतों मं लगे सोलर उपकरण भी तूफान से उड़ गए है। नुकसान को देखते हुए राजस्व विभाग की टीम ने पंचनामे की प्रक्रिया शुरू कर दी है। नुकसान की जानकारी मिलते हैं सांसद डॉक्टर प्रशांत पडोले कार्यकर्ताओं को किसानों को लेकर पीड़ित किसानों के खेतों में पहुंच गए। इस दौरान किसानों ने मोबाइल टॉर्च की रोशनी से खेतों मे जाने का रास्ता दिखाया। डॉक्टर प्रशांत पडोले ने तत्काल राजस्व विभाग को नुकसान के पंचनामे  करने के निर्देश दिए।इसी दौरान जिला परिषद सदस्य जितेंद्र कटरे ने भी नुकसानग्रस्त किसानों के खेतों में जाकर निरीक्षण करते हुए प्रति हेक्टर 1लाख 20 हजार रुपए नुकसान भरपाई देने के मांग की है।
 बता दें की जिले में ग्रीष्मकालीन धान फसल के अलावा मौसमी फल तथा सब्जियां का उत्पादन लिया जा रहा है। धान की फसल काटने का मौसम शुरू हो चुका है लेकिन मंगलवार 5 मई को बेमौसम बारिश होने से धान की फसल को भारी पैमाने पर नुकसान पहुंचा है। आंधी तूफान से धान के अलावा आम केला तथा मौसमी सब्जियों को भी नुकसान होने की जानकारी दी जा रही है।
हीरापुर में आकाशीय बिजली गिरने से तीन एकड़
की तनस जलकर खाक
 गांदिया मंगलवार 5 मई को बिजली की कडकडाहट के साथ बेमौसम बारिश हुई जो देर रात तक शुरू रही। इसी दौरान गोरेगांव तहसील के हीरापुर के खेत में आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में हीरापुर निवासी किसान लोकचंद पुरनलाल बोपचे के खेत में रखी तीन एकड़ की तनस जलकर खाक हो गई। इस घटना में किसान को नुकसान तो पहुंचा ही लेकिन सबसे अधिक समस्या यह आन पडी की पशु धनां का चारा नष्ट होने से बारिश के मौसम में पशुधनां के चारे की किल्लत का सामना करना पडेगा। इस संदर्भ में किसान लोकचंद बोपचे ने जानकारी देते हुए बताया की खरीफ मौसम धान की फसल की कटाई कर तीन एकड़ धान फसल के तनस के ढेर खेतों में रखे गए थे। बारिश के मौसम में पशुधनां के चारे के रूप में तनस का संग्रहण किया गया लेकिन आकाशीय बिजली गिरने से तीन एकड़ की तनस जलकर राख हो गई।

  पोंगेझरा फैक्ट्री में लगे सोलर पैनल उड़े लगभग 30 लाख रूपए का
नुकसान पहुंचने का अनुमान 
गोरेगांव तहसील में पिछले दो दिनों से दोपहर के बाद मौसम में अचानक बदलाव आ रहा है। कभी बूंदा-बांदी तो कभी हल्की आंधी आती है। लेकिन मंगलवार 5 मई को आए आंधी-तूफान से गोरेगांव के कई मकानों के छत उड़कर आधा किलो मीटर दूर जा गिरे। उसी प्रकार गोरेगांव घोटी में स्थित किसानों द्वारा संचालित पोंगेझरा
प्रोड्युसर कंपनी के छत पर लगे सोलर पैनल उड़ गए। बताया गया है की इस घटना में लगभग 30 लाख के सोलर उपकरण को नुकसान पहुंचा है। जिस वजह से कंपनी का प्रोडक्शन प्रभावित हो गया है। समाचार लिखे जाने तक बुधवार को देर शाम तक आंधी-तूफान और हल्की बारिश चल रही थी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post