अलर्ट बारिश:अगले 24 घंटों में राज्य में भारी बारिश की संभावना; 17 जिलों में हाई अलर्ट जारीDNA न्यूज़ नेटवर्क

           DNA न्यूज़ नेटवर्क 
महाराष्ट्र में पिछले कुछ दिनों से जिस मानसून का इंतजार किया जा रहा था, अब उसने रफ्तार पकड़ ली है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कई हिस्सों में भारी बारिश हुई है और मुंबई समेत कई जिलों में भारी वर्षा हुई है। भारत मौसम विभाग ने संभावना जताई थी की  राज्य में मानसून 22 जून के बाद फिर से सक्रिय हो जाएगा। इसी के चलते अब राज्य में बारिश की तीव्रता बढ़ रही है। मौसम विभाग ने 30 जून तक राज्य में बारिश जारी रहने की संभावना जताई है।
 *17 जिलों के लिए भारी बारिश की चेतावनी* 
पंजाबराव दख के पूर्वानुमान के अनुसार, अगले कुछ घंटों में जलगांव, धुले, नंदुरबार, नासिक, अहिल्यानगर, बीड, परभणी, जालना, बुलढाणा, अकोला, अमरावती, भंडारा, वर्धा, नागपुर और यवतमाल सहित कई जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। 24, 25 और 26 जून राज्य में वर्षा की दृष्टि से महत्वपूर्ण दिन होंगे। उन्होंने संभावना जताई  कि इस बार बारिश की तीव्रता अधिक रहेगी।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post