पुछ रही गाेरेगांव की जनता, सड़क मंजूर, इंतजार क्यो? चुनाव में वादे पक्के, सड़क कच्ची DNA न्यूज़ गोरेगांव

             DNA न्यूज़ गोरेगांव 
गोरेगांव नगर पंचायत की अनदेखी का नमुना प्रभाग क्र. 15 में प्रत्यक्ष रूप में देखा जा सकता है। पिछले कई महिनों से सड़क मंजूर होकर वर्क ऑडर भी निकल चुका है, लेकिन निर्माण कार्य को क्यो रोका जा रहा है। इस तरह का सवाल गोरेगांव नगरवासियों द्वारा कर नगर पंचायत प्रशासन को जनता पुछ रही है। सड़क निर्माण नहीं होने से संक्रामक बीमारी का खतरा तो बन ही गया है, लेकिन सबसे बड़ी दिक्कत यहां के प्रभागवासियों के लिए यह निर्माण हो रही है कि कीचड़ में से रस्ता निकालना पड़ रहा है। 
इस संदर्भ में जानकारी ली गई कि गोरेगांव नगर पंचायत के प्रभाग क्र. 15 में पिछले कई महिनों से शारजा लॉन परिसर से पक्की सड़क निर्माण के लिए मंजूरी दे दी गई है। जिसका वर्क ऑडर भी निकल चुका है। सड़क निर्माण के लिए कई महिनों पूर्व निर्माण सामग्री भी ढेर कर रखी गई है। लेकिन निर्माण कार्य को शुरूआत नहीं की गई है। जिस वजह से प्रभागवासियों को कीचड़ तथा झाड़ियों से रास्ता निकालना पड़ रहा है। अभी तो मानसून शुरू हो चुका है। पिछले दो दिन के बारिश से रास्ते पर जल संग्रह हो चुका है। जिस वजह से संक्रमण बीमारी का खतरा भी बढ़ गया है। इसके बावजूद भी गोरेगांव नगर पंचायत प्रशासन गंभीर नहीं है। जिसे देखते हुए गोरेगांव नगर पंचायत प्रशासन को सवाल पुछा जा रहा है कि सड़क मंजूर, वर्क ऑडर तैयार और सामग्री भी आ चुकी है, इसके बावजूद भी सड़क का काम क्यो रोका गया है? अब यह सड़क प्रभागवासियों के लिए मुसीबत बनकर खड़ी हो गई है। 
 चुनाव में वादे पक्के सड़क कच्ची 
गोरेगांव की जनता पिछले लंबे समय से इस सड़क के लिए संघर्ष कर रहे है। पक्की सड़क नहीं बनने से इस मार्ग पर झाड़ियां उग आयी है। इस सड़क को देखकर कोई भी अनुमान नहीं लगा सकता कि यह मार्ग है। इतनी झाड़ियां व गंदे पानी का जमाव हो गया है। जब भी कोई चुनाव आता है तो उस दौरान वादे पक्के किए जाते है, लेकिन हकीकत में वादे कच्चे साबित हो रहे है। 
      *आंदोलन की चेतावनी* 
क्षेत्र वासियों ने साफ कर दिया है कि वे अब और इंतजार नहीं करेंगे। इस प्रभाग के नगर सेवक एस.एच. भैरम है, लेकिन वे भी इस सड़क के लिए गंभीर नहीं है। क्षेत्रवासियों द्वारा कई बार सड़क निर्माण के लिए नगर प्रशासन से गुहार लगाई है। लेकिन इस ओर अनदेखी ही की गई। यदि अगले कुछ दिनों में सड़क का निर्माण नहीं किया गया तो प्रभागवासी सड़क पर उतरकर उग्र आंदोलन करेंगी। इस तरह की बात भी क्षेत्रवासियों द्वारा बताई गई है 
         क्या कहते है सीओ  
उपरोक्त सड़क निर्माण कार्य को मंजूरी मिल चुकी है। वर्क ऑडर भी हो चुका है। जल्द ही सड़क का निर्माण शुरू कराने के निर्देश दिए जाएंगे। 
- अक्षय परदेशी, मुख्याधिकारी, नपं गोरेगांव 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post