बैलगाड़ी में स्कूल पहुंचे बच्चे, शिक्षक बने सारथी - स्कूल के पहले दिन विद्यार्थियों के अनोखे स्वागत में जीता दिल जांभळी व सटवा मे यादगार रहा प्रवेश उत्सव

           DNA न्यूज़। गोंदिया 
गोंदिया जिला परिषद शिक्षा विभाग द्वारा स्कूल का पहला दिन यादगार रहे, इसके लिए विभिन्न कार्यक्रमों के तहत प्रवेश उत्सव मनाया गया। सड़क अर्जुनी तहसील के जांभळी व गोरेगाव तहसील की सटवा जिप स्कूलों मे 30 जून को स्कूल का पहला दिन बच्चे तथा अभिभावकों के लिए कुछ खास रहा है। स्कूलों में यह दिन किसी त्यौहार से कम नहीं था। पहली बार स्कूल पहुंचने वाले बच्चों का स्वागत बैलगाड़ी  तथा बग्गी में बिठाकर किया गया। ढोल-तासों की गूंज, ग्रामीणों का उत्साह और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ने पुरे माहौल को यादगार बना लिया। बच्चों की इस अनोखी सवारी में स्वयं शिक्षक तथा अभिभावक सारथी बने। जिले का यह अनोखा प्रवेश उत्सव अब लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। 
  जांभडी में बैलगाड़ी पर निकली       विद्यार्थियों की सवारी 
सड़क अर्जुनी तहसील के घने जंगलों से घिरे जांभडी ग्राम की जिला परिषद प्राथमिक शाला में विद्यार्थियों का अनोखा स्वागत किया गया। शिक्षक व अभिभावकों ने विद्यार्थियों को बैलगाड़ी में बिठाकर पुरे गांव की यात्रा कराई। उसके बाद विद्यार्थी व उनके अभिभावकों को पगडी पहनाकर गुलाब का फुल देकर स्वागत किया। मुख्याध्यापक किशोर डोंगरवार ने विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले और कोई भी शिक्षा से वंचित ना रहे इस विषय पर मार्गदर्शन करते हुए अभिभावकों से सहयोग की अपील की। इस दौरान केंद्र प्रमुख एन.सी. बिजेवार, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेशकुमार सोनवाने, पूर्व सरपंच विजयकुमार सोनवाने, रामेश्वर मेंढे, रविंद्र कावले, नीलकंठ मेश्राम, महेश पालेवार, हेतराम राऊत, अनिकेत करनाले सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे। शिक्षक धम्मदीप साखरे, भूवन बागडे, जितेंद्र कवरे, श्यामा कुंडगीर, माया तागडे आदि ने इस उपक्रम को सफल बनाया। 
        सटवा में पहला कदम 
गोरेगांव तहसील के सटवा ग्राम में स्कूल के पहले दिन विद्यार्थियों को भजन-किर्तन बँड पथक के साथ बग्गी में बिठाकर गांव का भ्रमण कराया। स्कूल में विद्यार्थियों का पहला कदम इस उपक्रम के तहत प्रवेशोत्सव मनाया गया। पहली बार स्कूल पहुंचे विद्यार्थियों के पैरों के निशान कोरे कागज पर मुद्रित कर उनके अभिभावकों को दिए गए। इस दौरान सरपंच अर्चना ठाकुर, उपसरपंच विनोद पारधी, पुलिस पटेल टिकाराम रहांगडाले, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष राजेंद्र रहांगडाले, विवाद मुक्ति समिति अध्यक्ष रविंद्र कटरे, मुख्याध्यापक त्रिलोक चौधरी, विद्यार्थी अध्यक्ष भागचंद रहांगडाले, ग्रापं सदस्य ओमेंद्र ठाकुर, संजय कटरे, सेवानिवृत्त शिक्षक चंद्रशेखर कटरे सहित सहायक शिक्षिका रेणुका जोशी, प्रतिभा चौधरी, देवेंद्र धपाडे, प्राजक्ता चारमोडे व ग्रामीण बड़ी संख्या में उपस्थित थे। 
11 हजार 791 विद्यार्थी पहली बार चढ़े स्कूल की सीढ़ीयां 
इस वर्ष जिला परिषद स्कूलों में कक्षा पहली में 11791 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। अर्थात 30 जून को स्कूल के पहले दिन इनमें से अधिकांश विद्यार्थियों ने स्कूल की सीढ़ीयां चढ़ी है। सभी का स्वागत विभिन्न अनोखे तरीके से किया गया। वहीं पहले ही दिन विद्यार्थियों को गणवेश और किताबों का वितरण किया गया। बताया गया है कि आमगांव तहसील में 107 स्कूलों में 1 हजार 139 विद्यार्थियों ने कक्षा पहली में प्रवेश लिया है। इसी प्रकार अर्जुनी मोरगांव तहसील 517 स्कूलों में 1 हजार 321, देवरी के 142 स्कूलों में 1 हजार 344, गोंदिया की 200 स्कूलों में 2 हजार 969, गोरेगांव की 110 स्कूलों में 1 हजार 231, सड़क अर्जुनी की 107 स्कूलों में 1 हजार 148, सालेकसा की 111 स्कूलों में 930 व तिरोड़ा तहसील की 137 स्कूलों में 1 हजार 513 विद्यार्थियों ने कक्षा पहली में प्रवेश लिया है। 

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم