DNA न्यूज नेटवर्क नागपूर
नागपुर: आज कोराडी स्थित हल्दीराम आउटलेट में मंगलवार को भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। आग लगते ही आसपास के क्षेत्र में धुएं का गुबार फैल गया, जिससे लोगों में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, आग से प्रतिष्ठान में भारी नुकसान होने की आशंका है, हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है और संबंधित विभाग मामले की जांच कर रहा है।
إرسال تعليق