विकास के नाम पर मौत का सफर! - निधी के अभाव में 12 किमी की अधूरी सड़क DNA न्यूज़। गोंदिया

         DNA न्यूज़। गोंदिया 
गोरेगांव-ठाणा मार्ग टी-पाईंट से लेकर आमगांव तहसील के ठाणा तक 12 किलोमीटर लंबी सड़क बनाने का काम पिछले 2024 से शुरू किया गया था। लेकिन निधी के अभाव में यह सड़क अधूरी ही बनकर रह गई। अब इस सड़क पर इतने जानलेवा गड्ढे निर्माण हो गए कि विकास के नाम पर इस मार्ग से मौत का सफर शुरू है। पिछले दो वर्ष में बड़ी दुर्घटनाएं घटित हो चुकी है, जिसमें अनेकों की जान भी जा चुकी है और अनेक विकलांग भी हो चुके है। लेकिन बजट का बहाना बताकर इस सड़क की ओर से प्रशासन द्वारा जनता का ध्यान भटकाया जा रहा है। 
बता दें कि गोरेगांव-ठाणा मार्ग टी-पाईंट से लेकर ठाणा तक 12 किलोमीटर की सड़क है। लेकिन इस सड़क की हालत की खस्ताहाल हो गई थी कि इस सड़क पर आए दिन दुर्घटनाएं घटित हो रही थी। शासन ने 2023 में 12 किलोमीटर की सड़क निर्माण के लिए सार्वजनिक लोक निर्माण विभाग से लगभग 14 करोड़ रूपए की निधी को मंजूरी दी। निधी मंजूर होते ही टेंडर प्रक्रिया व वर्क ऑर्डर संबंधित एजंसियों को दे दिया गया। एजंसियों ने निर्माण कार्य शुरू किया, लेकिन निधी नहीं मिलने के कारण एजंसियों ने भी सड़क का काम अधर में ही छोड़ दिया। अब इस मार्ग पर पग-पग पर जानलेवा गड्ढे निर्माण हो गए है और इन गड्ढों से दुर्घटनाएं घटित हो रही है। दुर्घटनाओं में अनेकों की जान चली गई है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि कोई और नहीं तो प्रशासन ही जिम्मेदार है। 
     गड्ढों मे पानी दिखाई नहीं दे रहे 
सड़क के गड्ढों में जल जमाव होने से वाहन चालकों को सड़क कहां और गड्ढे कहां है यह समझ पाना मुश्किल हो रहा है। जिस वजह से दुपहिया वाहन गड्ढों में जाकर फस रहे है। सबसे अधिक दिक्कत आपातकालीन एम्बुलेंस को हो रही है। आपातकालीन स्थिती में 108 एम्बुलेंस ही इस मार्ग से आने-जाने से कतराती है। प्रसव पीड़ा से तड़पती महिलाओं और गंभीर मरीजों को अस्पताल पहुंचाने में अधिक समय लग रहा है। जिससे रास्ते में ही दम तोड़ने का खतरा भी बना रहता है। 

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post