DNA न्यूज़| गोंदिया.
प्रति वर्षानुसार इस बार भी आषाढ़ मास की गुप्त नवरात्रि पर्व पर नगर के दुर्गा चौक स्थित प्रसिद्ध मां जगदम्बा धाम में मां दुर्गा की मूर्ति का सुंदर व आकर्षक श्रृंगार किया गया है।
इसके साथ ही मूर्ति के चारों ओर कृत्रिम फूलों से व अन्य सजावटी सामग्रियों से मातारानी का मंदिर सुंदर, आकर्षक व नयनाभिराम
सजाया गया है। गुप्त नवरात्रि पर्व के प्रथम दिवस आषाढ़ मास शुक्ल पक्ष एकम बुधवार, 15 जुलाई की प्रातः 6 बजे विधिविधान के अनुसार प्रमुख आचार्य पं. अशोक शर्मा व सहयोगी आचार्य पं. विनोद तिवारी द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंदिर समिति की ओर से आरती की गई तथा सुबह 10 बजे की आरती के यजमान दीपेश शिवशंकर अग्रवाल एवं रात्रि 8 बजे की आरती के यजमान अनिल हरिराम विश्वानी ने अपने परिवार व उपस्थित भक्तों के साथ मां दुर्गा की आरती कर मातारानी से आशीर्वाद मांगा।
Post a Comment