रेलटोली उड़ानपुल के निर्माण कार्य को लेकर MLA विनोद अग्रवाल सख्त, गडर डालने का कार्य 3 दिन में शुरू करें*_नागपूर में पीडब्ल्यूडी के मुख्य अभियंता माने व अन्य अधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिए सख्त आदेश.._DNA न्यूज़ प्रतिनिधि। 15जुलाई

  DNA न्यूज़ प्रतिनिधि। 15जुलाई
गोंदिया। शहर के दो हिस्सों को जोड़ने वाले पूराने ओवरब्रिज की जगह निर्माणाधीन नए ओवरब्रिज के कार्य में हो रही देरी को लेकर आज विधायक विनोद अग्रवाल ने नागपुर के मुख्य अभियंता सार्वजनिक बांधकाम प्रादेशिक विभाग के साथ बैठक कर उड़ान पुल के कार्य में गति लाने के सख़्त आदेश दिए।बैठक में विधायक विनोद अग्रवाल के साथ, मुख्य अभियंता श्री माने, उपमुख्य अभियंता मैडम, कार्यकारी अभियंता श्री रामटेके एवं अन्य अधिकारियों की उपस्थिति रही।
एमएलए विनोद अग्रवाल ने निर्माणाधीन उड़ान पुल निर्माण में हो रही देरी पर नाराजगी व्यक्त कर जमकर अधिकारियों के कान खींचे। उन्होंने कहा, इस उड़ानपुल का कार्य अबतक पूर्ण होना अपेक्षित था, परन्तु विभाग की ढिलाई के कारण इस कार्य में विलंब हो रहा है। उन्होंने कहा, कॉलम के लिये स्टील गडर आकर रखे हुए है फिर इसमें देरी क्यों? उन्होंने 2-3 दिन में गडर कार्य को शुरू करने के सख्त आदेश दिए।
विधायक विनोद अग्रवाल ने अधिकारियों एवं ठेकेदारों को इस गडर कार्य को 31 अगस्त तक पूर्ण करने की डेडलाइन दी है। ये कार्य होने पर रेलवे के शेष भाग के कार्य को गति देने जल्द ही जीएम और डीआरएम के साथ बैठक कर कार्य को गति देने की जानकारी विधायक विनोद अग्रवाल ने दी है।

0 Comments

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post