गोंदिया: अपनी पहचान खो रहा सिविल लाइन तालाब

             DNA न्यूज़। गोंदिया
गोंदिया नगर परिषद की अनदेखी कहे या लापरवाही सिविल लाइन तालाब अपनी पहचान को रहा है । इसकी मुख्य वजह यह है कि इस तालाब को सुंदर बनाने के लिए करोड़ों रुपए की निधि खर्च तो की गई, लेकिन देखरेख के अभाव में अब यह तालाब बदसूरत हो गया है। । कभी यह तालाब अपने सौंदर्य के लिए पहचाना जाता था लेकिन अब इस तालाब की सूरत इतनी बदबसूरत हो गई है की यहां पर आने के लिए अब शहरवासी कतरा रहे है। 
 (तीन वर्ष पूर्व का तालाब का सुंदर दृश्य)
गोंदिया शहर के मध्य स्थल पर सिविल लाइन में तालाब स्थित है। जिसे बोड़ी के नाम से जाना जाता है। शहर का एकमात्र तालाब होने से नगर परिषद प्रशासन द्वारा तालाब के सौंदर्यीकरण पर करोड़ों रूपए खर्च किए गए है। इस तालाब में सैर करने आने वालांे के लिए बैठने की व्यवस्था, गोंदिया जिले का प्रतिक सारस के जोडे़ की प्रतिमा, तालाब के पानी में सुंदर मुर्ति तथा कृत्रिम फूल, फवारे, रंगबिरंगी लाईट, व्यायाम करने के लिए ग्रीन जिम, प्रसाधन गृह की व्यवस्था की गई है। जिससे यह शहरवासियांे के लिए एक पसंदीदा पिकनीक और सैर का स्थान बना है। लेकिन नगर परिषद की अनदेखी या लापरवाही अब इस तालाब की सुंदरता को ग्रहण लग गया है। बैठने के लिए जो व्यवस्था की गई है उसमें पेड़ की टहनियां तथा कचरा एवं खाली शराब की बोतले बिखरी पड़ी है। प्रसाधन गृह टूट गया है। सारस की प्रतिमा टूटकर बदसूरत हो गई है। ग्रीन जिम में झाड़ियां उग गई है। तालाब का पानी इतना गंदा हो गया है की यहां पर आने वालों को पानी की बदबू से परेशान  होना पड़ रहा है। लाईट टूटने से अंधेरा बना रहता है। कुल मिलाकर यह सुंदर तालाब बदसूरत बन गया है। अब इस तालाब परिसर में सैर करने वाले आने से कतरा रहे है। यदि इस तालाब की ओर ध्यान नहीं दिया गया तो तालाब पुरी तरह से प्रदूषित होकर अपनी पहचान खो देगा। 

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم