DNA न्यूज़ गोंदिया
सावधान इन दिनों बदमाशों की टोली सक्रिय होकर पर पर्स छीन कर फरार हो रहे हैं सुनसान मार्ग पर यह टोली सक्रिय दिखाई दे रही है। इसी तरह की एक घटना आमगांव ठाणा मार्ग पर सामने आई है बाइक पर आए दिन बदमाशों ने दोपहिया वाहन पर पीछे बैठकर जा रही महिला के हाथ से पर्स छीन लिया इस घटना में महिला नीचे गिर गई और घायल हो गई । गहने का 87 हजार रुपए से भरा पर्स छीनकर फरार हो गए।
आमगांव तहसील के ग्राम ठाणा में दोपहिया पर बैठी महिला के पर्स को बदमाशों ने छीन लिया, जिससे महिला वाहन से गिरकर चोटिल हो गई । महिला का पर्स 3 बदमाशों ने छीन लिया। जिसके बाद महिला का संतुलन बिगड़ने से वह वाहन से नीचे गिर गई और घायल लगभग 87 हजार रुपए के गहने व नगदी सहित मोबाइल रखा हुआ था। पुलिस ने शिकायत के आधार पर 20 फरवरी को मामला दर्ज किया है। मिली जानकारी के अनुसार आमगांव तहसील के मानेगांव निवासी शिकायतकर्ता ज्ञानेश्वर जीवनलाल बोपचे (46) अपनी पत्नी के साथ दोपहिया वाहन से जा रहे थे। तभी ग्राम ठाणा के पास दोपहिया से आए 3 बदमाशों ने पत्नी के कंधे पर लटके पर्स को चलती दोपहिया से ही छीन लिया और भाग गए। बैग छीने जाने से फरियादी की पत्नी का संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। इस घटना में उसके सिर, हाथ व नाक पर चोट आई।
إرسال تعليق