रेलवे का ऑपरेशन सतर्क : शराब की तस्करी करते दो यात्री गिरफ्तार DNA न्यूज़। गोंदिया

             DNA न्यूज़। गोंदिया 
यात्री ट्रेनों में मादक पदार्थों का अवैध रूप से परिवहन करने वालों पर नियंत्रण रखने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेल नागपुर मंडल ने टास्क टीम के माध्यम से ऑपरेशन सतर्क मिशन शुरू किया है। इस मिशन के तहत गुरूवार 5 फरवरी को गोंदिया के प्लेटफार्म क्र. 4 पर कुर्ला एक्सप्रेस में दो यात्रियों को अवैध रूप से देशी शराब की तस्करी करते हुए धर दबोच लिया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में राजनांदगांव जिले के खुटारी थाना निवासी लक्की सेखन बंजारे (29) व प्रेमदास सोहनलाल कुर्रे (29) का समावेश है। उनके पास से कुल 2 लिटर 790 एमएल देशी शराब जप्त कर आरोपियों के खिलाफ गोंदिया रेलवे पुलिस थाने में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। 
इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि यात्री ट्रेनों से अवैध रूप से मादक पदार्थ, शराब, तंबाखु जैसे उत्पादों का अवैध रूप से परिवहन किया जाता है। ऐसे आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा मादक पदार्थों के परिवहन पर नियंत्रण रखने दक्षिण पूर्व मध्य रेल की ओर से ऑपरेशन सतर्क मिशन शुरू किया गया है। इस मिशन के तहत टास्क टीम के माध्यम से यात्री ट्रेनों तथा रेलवे स्थानक परिसर की जांच की जाती है। इसी क्रम में 5 फरवरी को गोंदिया रेलवे स्थानक पर प्लेटफार्म क्र. 4 पर स्थित गाड़ी संख्या 18029 कुर्ला एक्सप्रेस के समय पर जांच शुरू की गई। इस दौरान 2 व्यक्ति संदिग्ध अवस्था में दिखाई दिए। जब पुछताछ के लिए उन्हे हिरासत में लिया तो लक्की बंजारे व प्रेमदास कुर्रे के पास से एक बैग से 90 एमएल देशी शराब के 31 नग पव्वे इस प्रकार कुल 2 लिटर 790 एमएल अवैध रूप से शराब पायी गई। जिसके बाद आरोपी व जप्त की गई शराब को गोंदिया रेलवे पुलिस को सौंप दिया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उपरोक्त कार्रवाई गोंदिया रेसुब पोस्ट प्रभारी के नेतृत्व में मंडल टास्क टीम और जीआरपी की टीम ने की है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم