जिर्ण पुल से जोखिम भरा सफर DNA न्यूज़। गोरेगांव गोंदिया

     DNA न्यूज़। गोरेगांव गोंदिया
गोरेगांव-घोटी-मसगांव मार्ग पर जिर्ण अवस्था में पुल है और इसी पुल से एसटी बस से लेकर बड़े वाहनों का 24 घंटे आवागमन हो रहा है। कभी भी यह जिर्ण पुल बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकता है। क्षेत्र के जनप्रतििनधी इस पुल निर्माण के लिए असफल साबित होते हुए दिखाई दे रहे है। नजर हटी, दुर्घटना घटी जैसी स्थिती इस मार्ग पर देखी जा सकती है। विशेष  उल्लेखनीय यह है कि क्षेत्र मे दो विधायक है और एक पुल है, इसके बावजूद भी यह जीर्ण पुल बनाने में असफल साबित हो रहे हैं।
 गोरेगांव तहसील अंतर्गत घोटी-मसगांव यह ग्राम आता है। दोनों ग्रामो के बीच मार्ग पर 50 वर्ष पूर्व पुल का निर्माण किया गया है, आज वह िजर्ण अवस्था में पहुँच चुका है। इस पुल मार्ग से शालेय विद्यार्थियों की एसटी बस, निजी स्कुल बस, टिप्पर जैसे अनेक बड़े वाहन आवागमन करते है। गोरेगांव मुख्यालय होने से इस मार्ग का उपयोग 24 घंटे किया जाता है। पुल के दोनों बाजु की सुरक्षा रेलिंग टुट चुकी है। पंागोली नदी पर बना यह पुल सड़क से काफी नीचे होने से दुर्घटना की संभावना अधिक बनी रहती है। जिर्ण पुल होने से कभी भी इस मार्ग पर बड़ा हादसा हो सकता है। हालांकि इस मार्ग पर अनेक दुर्घटनाएं घटित भी हो चुकी है। यह पुल तिरोड़ा विधानसभा व अर्जुनी माेरगांव विधानसभा क्षेत्र के विधायक विजय रहांगडाले व राजकुमार बडोले के कार्यक्षेत्र में आता है। क्षेत्रवासियाें ने कई बार नया पुल निर्माण की मांग रखी है, लेकिन दोनों विधायक इस मांग को पुरा करने असफल साबित हो रहे है, जबकि सड़क का निर्माण हो चुका है, लेकिन पुल का निर्माण न होना यह क्षेत्रवासियों के लिए समझ से परे है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم