गोरेगांव के नवरत्नों को किया गया सम्मानित
DNA न्यूज़।गोंदिया महाराष्ट्र
आज के डिजिटल और सोशल मीडिया के युग में, सूचना के अनेक स्रोत सामने आने के बावजूद, प्रिंट मीडिया ने विश्वसनीयता और निष्पक्ष पत्रकारिता की अपनी विरासत को बरकरार रखा है। अखबारों में प्रकाशित शब्द आज भी समाज के लिए सत्य और प्रामाणिक माने जाते हैं, उक्त विचार गोंदिया जिला परिषद के पूर्व अध्यक्ष पंकज रहंगडाले ने व्यक्त किए है। 'मीडिया नवरत्न अवार्ड 2025-26' समारोह का आयोजन गोंदिया जिला मराठी पत्रकार संघ की गोरेगांव शाखा द्वारा सोमवार, 9 मार्च, 2026 को गोरेगांव स्थित शर्माजी गेस्ट हाउस में किया गया था। वे इस दौरान अपने अध्यक्षीय भाषण में बोल रहे थे।
कार्यक्रम का उद्घाटन जिला परिषद सभापति डॉ. लक्ष्मण भगत, माऊली फाउंडेशन के अध्यक्ष इंजीनियर आनंद चंद्रिकापुरे, नगराध्यक्ष तेजराम बिसेन और उपाध्यक्ष मलेश्याम येरोला ने दीप प्रज्वलित किया। इससे पहले, जिला परिषद अध्यक्ष लायकराम भेंडारकर ने कार्यक्रम स्थल को भेंट देकर मीडिया नवरत्न अवार्ड की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।
पूर्व विधायक हेमत पटले, जिला सेंट्रल बैंक संचालक दुर्गाप्रसाद ठाकरे, पं.समिति सभापति चित्रकला चौधरी, उपसभापति रामेश्वर महारावड़े, राकांपा तालुका अध्यक्ष केवलराम बघेले, नगरसेवक सुरेश रहांगडाले, नगर पंचायत सभापति रंजना बारेवार, पंचायत समिति के पूर्व सभापति सुरेंद्र बिसेन,इसुलाल सोनवाने, अजय कोठेवार, भाकपा प्रदेश उपाध्यक्ष हौसलाल रहांगडाले, पूर्व जिप सभापति विश्वजीत डोंगरे, समर्थ न्यू एजुकेशन सोसायटी के संचालक प्रा.प्रमोद बिसेन, समाचार पत्र विक्रेता संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष दिनेश उके, रंजीत सरोजकर आदि मान्यवर उपस्थित थे।आगे बोलते हुए पंकज राहंगडाले ने कहा कि सोशल मीडिया पर अधूरी जानकारी तेजी से फैलती हैं, जिसमें अधिकांश खबरों में अधिकृत जानकारी नहीं होती। जबकि प्रिंट मीडिया में समाचार प्रकाशित करने से पहले उसकी पूरी तरह से पुष्टि की जाती है और उसके कानूनी पहलुओं की जांच की जाती है। उन्होंने कहा कि यही 'ईमानदार पत्रकारिता' प्रिंट मीडिया की असली ताकत है। गोंदिया जिला मराठी पत्रकार संघ, शाखा गोरेगांव द्वारा आयोजित मीडिया नवरत्न अवार्ड समाज के विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को प्रोत्साहित कर रहा है। इस अवसर पर माउली फाउंडेशन के अध्यक्ष चंद्रिकापुरे ने कहा कि पत्रकारों ने हमेशा लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के रूप में अपनी भूमिका जनहित में निभाई है और समाज के सबसे निचले तबके को न्याय दिलाने के लिए काम किया है। उन्होंने कहा कि विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले लोगों को 'मीडिया नवरत्न' पुरस्कार से सम्मानित करना एक सराहनीय पहल है।
इस अवसर पर पार्षद सुरेश रहंगडाले ने संघ के कार्यालय के लिए 500 वर्ग फुट भूमि दान करने की घोषणा की। उनके इस कठोर निर्णय से पत्रकारों को एक स्थाई कार्यालय उपलब्ध हो सकेगा। संघ के पदाधिकारियों उनका हृदय से धन्यवाद व्यक्त किया। इस अवसर पर राकापा तालुका अध्यक्ष केवलराम बघेले ने सांसद प्रफुल पटेल के कोष से 5 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। वहीं, जिला केंद्रीय बैंक के संचालक दुर्गाप्रसाद ठाकरे ने बैंक से ऋण उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर नगराध्यक्ष तेजराम बिसेन, उपाध्यक्ष मलेश्याम येरोला ने कहा कि, गोरेगांव में पिछले कई साल से पत्रकार भवन जमीन प्रलबित मामला है। जो प्रशासकीय तकनीकी में अड़ा हुआ है उसे प्रामाणिक तौर पर हल करने का प्रयास किया जाएगा। जिला परिषद बाधकाम सभापति डॉ. लक्ष्मण भगत ने भी मार्गदर्शन करते हुए कहा कि पत्रकारों की खबरों के माध्यम से हमें अनेक समस्याएं अवगत होती है जिसे हल कराने का हम पूरा प्रयास करते हैं।
*यह विभूतिया हुई मीडिया नवरत्न अवार्ड से सम्मानित*
दुर्गा प्रसाद ठाकरे को उद्योग रत्न, कांता साखरे को लोकसेवक रत्न, डॉ. संदीप वाघमारे को आरोग्य रत्न, सुरेंद्र बिसेन को कृषि रत्न, तोलीराम बघेले महाराज को समाज रत्न, डीलेश्वर पंधराम को पत्रकार रत्न, श्री. दुर्गा माता उत्सव समिति, गोरेगांव को सेवा समिति रत्न, जिला परिषद के शाला सोनेगांव को शिक्षा रत्न एवं बागलबंद को अपराध मुक्त ग्राम रत्न अवार्ड से सम्मानित किया गया।
إرسال تعليق