DNA न्यूज़। गोंदिया
नवेगांव-नागझिरा अभयारण्य के कोर क्षेत्र से तीन किलोमीटर के भीतर अवैध रूप से तेंदुपत्ता संकलन केंद्र शुरू किए गए है। ऐसे केंद्रों पर कार्रवाई करने के निर्देश उपवन संरक्षक गोंदिया द्वारा दिए गए है। लेकिन अभी तक किसी भी केंद्र पर कार्रवाई नहीं की गई है। जिसे देखते हुए सवाल निर्माण किए जा रहे है कि कार्रवाई का पत्र तो निकाला गया, लेकिन कार्रवाई क्यो नहीं की जा रही।
इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि जिले में तेंदुपत्ता तुडाई तथा तेंदुपत्ता संकलन के लिए विभिन्न स्थानों पर संकलन केंद्र शुरू किए गए है। लेकिन संकलन केंद्र शुरू कराने के लिए अभयारण्य तथा राष्ट्रीय उद्यान के नियमों का पालन करना भी जरूरी होता है। बताया गया है कि अभयारण्य के कोर जोन क्षेत्र से 3 किलोमीटर के भीतर संकलन केंद्र शुरू नहीं किया जा सकता, लेकिन गोरेगांव वन परिक्षेत्र के 6 स्थानों पर अवैध रूप से तेंदुपत्ता संकलन केंद्र शुरू किए गए है। इन केंद्रों पर कार्रवाई करने के निर्देश देते हुए संबंधित विभाग को पत्र भी दिया गया है, लेकिन अभी तक किसी भी केंद्र पर कार्रवाई नहीं की गई।
إرسال تعليق