DNA न्यूज़ नेटवर्क गोंदिया
तिरोड़ा- तिरोड़ा-तुमसर मार्ग पर बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। यह हादसा कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में हुआ।
मृतक की पहचान सौरभ उमेश बघेले (25), निवासी मलपुरी, के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना रात करीब 8 बजे हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। उसका साथी शिवम चुन्नीलाल अम्बुले ( 25) निवासी मलपुरी गंभीर जख्मी है।
हादसे के बाद सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट डिजायर (क्रमांक MH35 AG 2785) सड़क किनारे क्षतिग्रस्त अवस्था में खड़ी मिली। कार का अगला बायां हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय नागरिक और तिरोड़ा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए तिरोड़ा ग्रामीण अस्पताल भेज दिया। वहीं कार चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
तिरोड़ा पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज कर आगे की जांच प्रारंभ कर दी है। इस हादसे से मलपुरी गांव में शोक की लहर फैल गई है।
إرسال تعليق