DNA न्यूज़ नेटवर्क
राजस्थान के जयपुर में एक विरोध प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके को थप्पड़ मार दिए जाने की घटना 15 जून 2026 को राजस्थान की राजधानी जयपुर के शहीद स्मारक पर हुई। इसके बाद कॉकरोच पार्टी के समर्थकों ने भी उसे युवक की धुनाई कर दी।
बता दे कि,अभिजीत दिपके देश में NEET पेपर लीक, गिरती शिक्षा व्यवस्था और बेरोजगारी के खिलाफ आयोजित एक बड़े विरोध प्रदर्शन में हिस्सा लेने पहुंचे थे। प्रदर्शन के दौरान अचानक भीड़ में से तीन युवक आगे बढ़े, जिनमें से एक अज्ञात युवक ने अभिजीत दिपके पर हमला कर दिया इस हमले के तुरंत बाद वहां मौजूद सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए थप्पड़ मारने वाले युवक को अपनी हिरासत में ले लिया। पुलिस आरोपी को पकड़कर विधायकपुरी थाने ले गई, जहां मामले की जांच की जा रही है। वहीं दूसरी ओर, वहां मौजूद CJP समर्थकों ने भी हमलावर को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी थी।
Post a Comment