ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का अलख जगाने और युवक-युवतियों के सपनों की नई उड़ान देने के लिए पिंडकेपार ग्राम पंचायत ने ग्राम के जनसहयोग से ग्रापं की पुरानी ईमारत में वाचनालय शुरू कर एक अच्छी शुरूआत की है। अब इस वाचनालय में ग्राम के युवक-युवतियां स्पर्धा परीक्षा की पढ़ाई कर भविष्य की उड़ान भरने के लिए तैयार हो रहे है। वाचनालय का लोकार्पण परिसर में पौधारोपण कर पिंडकेपार जिला परिषद शाला के पूर्व विद्यार्थी बाल विकास प्रकल्प अधिकारी अनिल हिरदीलाल पटले के हस्ते सरपंच योगिता सहारे की अध्यक्षता में किया गया। इस दौरान उपसरपंच भरतराम घासले, ग्रापं अधिकारी रीना राऊत, सदस्य चंद्रकिशोर पटले, मंगला पटले, रेखा रहांगडाले, कला चौधरी, रूपा लटये, ग्रापं कर्मी राजकुमार साखरे, प्रशांत साखरे, राजेश चुलपार सहित ग्राम की महिला बचत समूह व युवक-युवतियां उपस्थित थे।
बता दें कि गोरेगांव पंचायत समिति अंतर्गत पिंडकेपार यह ग्राम आता है। इस ग्राम में न तो परिवहन के साधन है ना ही कोई अध्यापन कक्ष। भविष्य उज्वल करना है तो यहां के युवक-युवतियों को ग्राम से 10 किलोमीटर दूरी का अंतर तय कर गोरेगांव में पहुंचना पड़ता है। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत के समक्ष वाचनालय शुरू करने की मांग की थी। लेकिन विभिन्न प्रशासकीय प्रक्रिया के चलते वाचनालय को शुरू कराने में समस्या निर्माण हो रही थी। युवाओं की इच्छाओं को देखते हुए ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा एक सकारात्मक निर्णय लेते हुए जन सहयोग से ग्राम पंचायत की पुरानी ईमारत को नया स्वरूप देकर 5 जून पर्यावरण दिन के अवसर पर अध्यापन कक्ष वाचनालय का लोकार्पण किया। इसी के साथ इसी ईमारत के दुसरे कमरे में महिला बचत समूह के लिए ग्रामसंघ का कार्यालय को भी शुरू किया गया है। इस वाचनालय की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि केवल सरकारी अनुदान पर ही निर्भर न रहते हुए स्थानीय ग्राम पंचायत के नेतृत्व में जनसहयोग से खड़ा किया गया है।
जिप शाला के पूर्व विद्यार्थी ने की मदद
ग्राम पंचायत प्रशासन द्वारा पुरानी जीर्ण ईमारत की दुरूस्ती व रंगरंगोटी कर वाचनालय व ग्रामसंघ कार्यालय के लिए तैयार किया गया। लेकिन वाचनालय में स्पर्धा परीक्षा के लिए किताबे नहीं थी, जिसे देखते हुए जिला परिषद शाला के पूर्व विद्यार्थी तथा बाल विकास प्रकल्प अधिकारी अनिल हिरदीलाल पटले द्वारा इस अध्यापन कक्ष को विभिन्न स्पर्धा परीक्षा की किताबे उपलब्ध कर एक अनोखी भेंट दी है।
إرسال تعليق