बाघ के हमले में युवक की मौतDNA न्यूज नेटवर्क गोंदिया

   DNA न्यूज नेटवर्क गोंदिया 
नवेगांव-नागझिरा टायगर रिजर्व से सटे कलपाथरी-मुरदोली बफर जोन के घने जंगल में उस समय सनसनी फैल गई जब ग्रामीणों को शुक्रवार 5 जून को शाम के दौरान एक व्यक्ति का शव क्षत-विक्षत स्थिति में दिखाई दिया। शव की स्थिति को देखते हुए बताया जा रहा है की बाघ ने उस पर हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। मृतक का नाम कलपाथरी निवासी दुलेश्वर संतोष खरकाटे (31) बताया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एनएनटीआर की टीम घटना स्थल पर पहुंची और पंचनामे की प्रक्रिया शुरू कर दी। इस खौफनाक घटना के बाद सीमावर्ती गांवांे में भारी दहशत तथा विभाग के िखलाफ भी आक्रोश का माहौल देखा जा रहा है। 

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم