एक लाख रुपए की रिश्वत लेते ग्राम पंचायत अधिकारी व उसका पति गिरफ्तार सारस एक्सप्रेस गोंदिया

          सारस एक्सप्रेस गोंदिया
जमीन की एनओसी प्रमाणपत्र देने के नाम पर ग्राम पंचायत अधिकारी व उसका पति शिकायतकर्ता से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते गोंदिया एसीबी ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लेने की घटना  13 सितंबर को  छोटा गोंदिया में सामने आई है। आरोपी का नाम आमगांव पंचायत समिति अंतर्गत आने वाली मानेगांव ग्राम पंचायत के ग्राम पंचायत अधिकारी छोटा गोंदिया निवासी उषा जयकृष्ण पाटिल 42 व रमाकांत ज्ञानीराम मोटघरे 54 बताया गया है।  दोनों आरोपी पति-पत्नी होकर आरोपी महिला का पति भी शिक्षा विभाग में संविदा कर्मचारी है। इस मामले में गोंदिया शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने की प्रक्रिया शुरू थी।

इस संदर्भ में जानकारी दी गई कि, आमगांव पंचायत समिति अंतर्गत मानेगाव ग्राम पंचायत में उषा पाटिल  ग्राम पंचायत अधिकारी के पद पर कार्यरत है। शिकायतकर्ता पूर्व सैनिक होकर उसने शासन की ओर से मिलनेवाली  5 एकड़ जमीन के लिए जिला अधिकारी कार्यालय में प्रस्ताव पारित किया गया था। इसके लिए ग्राम पंचायत की एनओसी शिकायतकर्ता को लग थी। लेकिन ग्राम पंचायत अधिकारी ने एनओसी प्रमाण पत्र देने के लिये  सरपंच ,सदस्यों के नाम पर 5 लाख 50 हजार रुपए तथा स्वयं के लिए एक लाख रुपए की रिश्वत की मांग की। लेकिन शिकायतकर्ता को रिश्वत देने की इच्छा नहीं होने से शिकायतकर्ता ने गोंदिया एसीबी में शिकायत की। शिकायत की जांच पड़ताल कर गोंदिया एसीबी की टीम ने ग्राम पंचायत अधिकारी तथा उसके पति को शिकायतकर्ता से आरोपियों के घर से एक लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में दोनों पति-पत्नी आरोपियों के खिलाफ गोंदिया शहर पुलिस थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच  शुरू कर दी गई है। उपरोक्त कारवाई पुलिस उपाधीक्षक नीलेश लोधी, पुलिस निरीक्षक अरविंद राउत, पुलिस निरीक्षक उमाकांत उगले, एचसी बोहरे, एचसी कहलकर, एनपीसी शेंडे, एनपीसी बोपचे, एनपीसी काटकर, एनपीसी सोनावाने, एनपीसी बटबर्वे, एलएनपीसी पटले, एलएनपीसी डांगे तथा टिम ने की है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم