हाईवे पर दिखी टाईगर की फेमिलीDNA न्यूज़ गोंदिया

          DNA न्यूज़ गोंदिया 
नेशनल हाईवे क्रमांक 753 के मुरदोली हाईवे पर एक अभूतपूर्व रोमांचक दृश्य 18 मई को सामने आया है। रात के दौरान हाईवे पर पुरी टाईगर फेमिली दिखाई देने से वाहन चालकों ने अपने कैमरे में इस दृश्य को कैद कर लिया। जिसमें देखा जा रहा है की एक बाघिन 4 शावकों के साथ बड़े आराम से हाईवे से गुजर रही है। हालांकि यह दृश्य 19 व 20 मई काे बड़े तेजी से वायरल हुआ। 
बता दंे की 1 मई को बफर जोन मुरदोली जंगल में पर्यटन गेट को शुरू किया गया है। दूसरे ही दिन पर्यटकों को जंगल में एक साथ 5 बाघ दिखाई दिए थे। जिससे पर्यटक बड़ी संख्या मंें अब इसी गेट से सफारी करने के लिए पहुंच रहे है। लेकिन 17 मई की रात को ऐसा एक अभूतपूर्व रोमांचक दृश्य देखने मिला की एक बाघिन अपने 4 शावकों को लेकर नेशनल हाईवे क्रमांक 753 से बड़े आराम से चल रही थी। इस दृश्य को देखकर इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों ने वाहन को रोककर बाघिन के परिवार को सुरक्षित रूप से जंगल में जाने दिया और इस रोमांचक दृश्य को अपने कैमरे में कैद कर लिया। अब यह दृश्य सोशल मीडिया पर बडे तेजी से वायरल हो रहा है।

0 تعليقات

إرسال تعليق

Post a Comment (0)

أحدث أقدم